अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनपद उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
राजपुर - बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय राजपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने जनपद पंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा, इस ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से महाविद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग सड़क और नाली निर्माण की मांग की गई है।
सड़क निर्माण की आवश्यकता
महाविद्यालय मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण सभी लोगों को परेशानी होती है। इस मार्ग पर तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और हाउसिंग बोर्ड का भवन भी स्थित है, जिससे यहां यातायात और भी बढ़ जाता है। सड़क निर्माण से न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास होगा।
जनपद उपाध्यक्ष की प्रतिक्रिया
जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं को पूरा भरोसा दिलाया है कि उनकी तरफ से जो मदद हो सकेगा वह करेंगे साथ ही जल्द से जल्द सड़क बन सके इस पर वह प्रयास करेंगे, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पढ़ाई भी इसी महाविद्यालय से हुई है, इसलिए यहां से उनका लगाओ काफी ज्यादा है, अब वह एक निर्वाचित पद पर हैं इसलिए उनका प्रयास रहेगा कि यहां सड़क का निर्माण जल्दी हो सके,ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री अजीत यादव, आलोक कुशवाहा, तुलेश्वर यादव, पूर्णिमा दास, साक्षी गुप्ता, एवं जिलपा मौजूद रहे।