जिला

सक्रिय कार्यकर्ता को भाजपा ने बनाया जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओ ने भेंट कर बधाई दिया।

•इमरान खोखर 
पथरिया । लम्बे अंतराल के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला कार्यकारणी घोषित हो ही गया, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की सहमति से जिला मुंगेली कार्यकारणी की घोषणा हुई है, 
जिसमें पथरिया क्षेत्र से भाजपा के लिए सक्रिय व कार्यकर्ता हितैषी हरिशंकर वर्मा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जिसको लेकर पथरिया क्षेत्र आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को नवीन ऊर्जा का संचार हुवा है, और जिले को हरिशंकर वर्मा के रूप में एक नया युवा नेतृत्व मिला है, जिसको लेकर पथरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके निवास जोता पहुच जिला उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बुके, माला, और पार्टी का गमछा भेंट कर पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका से कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दिया, मौके पर हरिशंकर वर्मा ने कहा कि नीचे स्तर से कार्य प्रारंभ किया और सरकार और जब सरकार नही भी रही तो पार्टी में मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था जिसको कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमने पार्टी को मजबूत किया और सार्थक कार्य किये, हमने कार्यकर्ता विस्तार को ऐसे रूप में किया कि संगठन ने कार्य देखा और पथरिया मण्डल के साथ-साथ एक अलग लौदा मण्डल भी पार्टी को मिला जिससे कार्यकर्ताओ में नयी ऊर्जा का विस्तार हुआ, पार्टी ने मुझे जिला भाजपा उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है इसके लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को धन्यवाद ज्ञापित किया, इस अवसर रामरतन राजपूत महासचिव लोधी समाज लोकेश साहू जनपद सदस्य रामेश्वर राजपूत पथरगढ़ी सरपंच मोहन साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि टीकाराम वर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र बघेल युवा नेता पितु कुमार राजपूत मुकेश राजपूत उपसरपंच अमलडीहा भागीरथी ध्रुव युगल साहू दरसराम साहू चोला राम साहू कमलेश यादव मिथुन साहू सुमन निर्मलकर मुकेश साहू मुकेश राजपूत मालिक राम साहू गुलाब साहू कौशिक धुर्वे विमल यादव मनीष धुर्वे एवं बड़ी संख्या में जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हरिशंकर वर्मा को बधाई दिया!!

Leave Your Comment

Click to reload image