सीएम विष्णुदेव साय का अपमान से भड़के आदिवासी समाज विरोध प्रदर्शन में कहा दोषी को किया जाए गिरफ्तार
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा; छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पोस्टर पर गोबर पोतने वाले घटना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठ कर धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी आदिवासी समाज के लोगों ने मांग की
कांग्रेस नेता टीका राम चंद्रवंशी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए
मामला उस समय सामने आया जब घायल गौ वंश की इलाज के लिए कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी डाक्टर को फोन लगाया कल रिसीव नहीं होने पर आक्रोशित हो गए इसके बाद सड़क किनारे पर लगे सीएम विष्णुदेव साय के फोटो पर गोबर पोत दिया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सर्व आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कलेक्टर कार्यालय
पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।साथ ही साथ समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा । घटना स्थल पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ये अपमान मुख्यमंत्री की नहीं हमारे समाज की अपमान है । और समाज इस गलती को माफ नहीं करेगा । दोषी को समाज से माफी मांगनी होगी।