जिला

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सहयोग से 43 लाख 50000 का मुआवजा, नौकरी और पेंशन भी देने का वादा

गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट 
 बलौदा बाजार स्थित
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट रावन में कार्यरत सिकारी केसली निवासी महेंद्र कुमार वर्मा पिता शेषनाथ वर्मा का एलिवेटर सफाई के दौरान अचानक मशीन शुरू कर देने से दर्दनाक दुर्घटना में गंभीर अवस्था में घायल होने पर उपचार के दौरान श्री बालाजी हॉस्पिटल में दिनांक 03/09/24 को मृत्यु हो गया । 
मृतक के भतीजा आकाशदीप वर्मा ने कंपनी द्वारा मुवावजा देने में आनाकानी करने पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को आवेदन दिया । क्रान्ति सेना के प्रदेश सचिव कंचन मानिकपुरी के नेतृत्व में प्लांट प्रबंधन से चर्चा उपरांत 43 लाख 50 हज़ार रू का चेक 1 लाख पचास हज़ार रुपये नगद मुवावजा राशि मृतक की पत्नी छोटी वर्मा को दिया गया साथ ही पत्नी को मासिक पेंशन और पुत्र के बालिग होने उपरांत प्लांट में स्थायी नौकरी का लिखित एग्रीमेंट हुवा । 
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के उग्र तेवर को देखते हुवे अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन ने तत्काल कार्यवाही करते हुवे कुल 45 लाख रुपये मुवावजा पीड़ित परिवार को सौपा ।

Leave Your Comment

Click to reload image