जिला

प्रतापपुर के ग्राम कोटेया में अधूरे सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपें ज्ञापन

संवाददाता सूरज निर्मलकर प्रतापपुर/

प्रतापपुर जनपद पंचायत के ग्राम कोटेया गांव में बने 2007 -2008 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत धरमपुर से बगड़ा की दूरी 11.65 किलोमीटर है! सड़क निर्माण में अनियमितता आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल पैंकरा से सड़क की पुनं: जांच व मरम्मत करने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को दो हिस्सों में स्वीकृत हुई है जो कि पहला भाग धरमपुर से गौरा/कोटेया तक 7.25 किलोमीटर का है जिसकी मरम्मत विभाग द्वारा कर दी गई है लेकिन दूसरा भाग ग्राम कोटेया से बगड़ा तक 4.40 किलोमीटर में केवल 1.7 किलोमीटर पेंच रिपेयरिंग किया गया है उसके अलावा लगभग 3 किलोमीटर मार्ग अधूरा छोड़ दिया गया है जिसके वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

बीते 12 वर्ष में इस मार्ग में किसी प्रकार का मरम्मत या कार्य नहीं किया गया है क्षेत्र हाथी प्रवाहित इलाका है और खराब सड़कों के कारण और आपातकालीन स्थिति में आवागमन प्रभावित होता है ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने तत्कालीन ठेकेदार और विभागीय अधिकारी के विरुद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि अधूरी सड़क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए इस विषय में ग्रामीण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल पैंकरा  ने ग्रामीणों  को अस्वस्थ कराया कि विभागीय जानकारी लेकर लापरवाही बरतने में वह जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ज्ञापन सौंपने  के दौरान ग्राम पंचायत कोटेया के सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे

Leave Your Comment

Click to reload image