राजपुर में नगरीय निकाय प्रशासन की कड़ी कार्रवाई 21 दुकानें सील
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
राजपुर -
नगरीय निकाय प्रशासन ने दुकानदारों द्वारा नीलामी के बाद प्रीमियम व किराया राशि का भुगतान नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 21 दुकानों को सिल कर दिया, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविन्द्र लाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 में बस स्टैंड परिसर में 15, वर्ष 2021 में महुआपारा में 15 तथा वर्ष 2025 में डेली मार्केट में 12 दुकानों की नीलामी की गई थी, बोली प्रक्रिया में कई दुकानों की कीमत 12 से पन्द्रह लाख रुपये तक पहुंची थी
,नियम अनुसार प्रीमियम राशि किस्तों में जमा कर अनुबंध पुरा करना था, लेकिन दुकानदारों ने न तो प्रीमियम की राशि पटाई और न ही किराया जमा किया, नगर पंचायत द्वारा दो माह के भीतर तीन बार नोटिस देने के बाद भी दुकानदारों ने कोई जवाब नहीं दिया, अंतिम सुचना 22 अगस्त को जारी कर 48 घंटे में ज़बाब मांगा गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी दावा आपत्ति नहीं मिलने पर दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई, जानकारी अनुसार बस स्टैंड में 15 में से 6 दुकानें,महुआपारा में 15 में से 5 दुकानें और सब्जी मार्केट की 12 में से 10 दुकानें सील की गई सब्जी मार्केट की दुकानों को पुनः टेंडर करने की तैयारी की जा रही है,
वहीं महुआपारा में तीन दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें सरेंडर कर दी है, जिनकी अमानत राशि जब्त कर ली गई है, और इन दुकानों का भी पुनः टेंडर होगा नगरीय प्रशासन के मुताबिक बस स्टैंड में 30 लाख 94 हजार 500 रुपए तथा महुआपारा में 7 लाख 15 हजार 500 रुपए की राशि बकाया है, कारवाई के दौरान तहसीलदार सालिक राम गुप्ता मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविन्द्र लाल, दयाशंकर गुप्ता,जय सिंह सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रहीं।