जिला

बारिश से नदी नाले उफान पर, कन्हर नदी एनीकट के उपर से बह रहा पानी

विकास कुमार यादव- बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - बलरामपुर जिले में बीते शुक्रवार से लगतार हो रही भारी बारिश से जिले के सभी नदी नालों का जल स्तर काफी बढ गया है. यहां कन्हर नदी सेंदुर नदी चनान नदी रिगड़ नदी सहित अन्य छोटी बड़ी नदियाँ और नाले उफान पर हैं बारिश के कारण जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है.

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी तैनात 

कन्हर नदी एनीकट सहित राम मंदिर घाट शिव मंदिर घाट के आसपास सुरक्षा के मद्देनज़र नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस  विभाग के जवान गश्त और पेट्रोलिंग कर रहे हैं साथ ही लोगों को नदी के नजदीक नहीं जाने की समझाइश भी दिया जा रहा है ताकि कोई अनहोनी न हो।

Leave Your Comment

Click to reload image