जिला

शहर में हो रहे अंडरग्राउंड गैस कनेक्शन को लोगों ने कहा, मानव जाती पर आने वाला विनाश का सबसे बडा संकेत l

राजेश साहू  MCB/

जिला एमसीबी मनेंद्रगढ़ शहर के रहवासी क्षेत्रो में बी पी सी एल लिमिटेड कंपनी के द्वारा अंडरग्राउंड गैस कनेक्शन किए जाने के विरोध मे नगर के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ से विचार विमर्श के दौरान कहा कि बी पी सी एल कम्पनी के द्वारा गैस पाइप बिछा कर मनेंद्रगढ़, शहर में एक तरह से अन्दर ही अन्दर बारूद बिछाने का कार्य किया जा रहा है l जहां आज भी शहर के आधिकांश घरों में लोग ईंधन के रूप में लकड़ियों का इस्तेमाल करते है जिससे भविष्य में होने वाली बहुत बडी आगजनी की घटना को आमंत्रण देने के बराबर है l छत्तीसगढ़ का ये छोटा सा नगर प्राकृतिक रूप से सुन्दरता लिए हुए छोटे छोटे नदी नाला और छोटे बडे़ झरनों से घिरा हुआ है l

और एतिहासिक रूप से जाने,जाने वाली हसदेव नदी तीनों दिशाओं से मनेंद्रगढ़ शहर को ऐसे घेरे हुए प्राकृतिक,रुप से प्रकृति की गोद में बसी हुई सुशोभित है l जिसके कारण इसकी सुन्दरता देखते ही बनती है l इस प्रकृति की सुन्दरता को बनाए रखने के लिय हम इस अंडरग्राउंड हो रहे गैस कनेक्शन का विरोध करते हैं  l जिससे भविष्य में होने वाली बड़ी आग जनि की घटना होने से बचा जा सके l उदाहरण -जैसे कुछ महीना पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया  के जंगलों मे अचानक आग लग जाती है और आग इतनी भयंकर रुप लेती हुई रहवासी इलाकों को अपने चपेट में इस कदर ले लेती है l जिससे एक लाख से भी अधिक मकाने जल कर राख हो गई l जबकि अमेरिका जैसी विकसित देश जो महाशक्ति भी कहलाती है l

आग पर  नियंत्रण नहीं पा सकी l तो हमारे मनेंद्रगढ़ शहर में यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना होती है तो इसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी l ऐसे में ना ही यहां ऐसा कोई अग्नि शामक यंत्र संयंत्र है जिससे आग पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके l ताकि इस प्रकार की भविष्य में होने वाली घटना से बचा जा सके l इस प्रकार लागातार शहर का गर्मी की आग से तपते रहना ही  ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बडा कारण बनता है l जिससे पर्यावरण भी दूषित होती है l और वातावरण में सांस लेना भी दुभर हो जाता है l आज बड़े शहरों का आलम यह है की लोग दूषित वातावरण के कारण बड़े शहरों में रहना भी नही चाहते यदि इन छोटे शहरों की भी हालत ऐसी होगी तो लोग आखिर कहां जाएंगे l आने वाले समय में मानव जाती पर सबसे बडा विनाश का कारण यही गैस की आग ही साबित हो सकती है l

हम इस खबर के माध्यम से सरकार को अवगत कराते हैं की भविष्य में होने वाली इस भयंकर संकट से बचने के लिए अतिशीघ्र इस बहती हुई धारा के समान अग्नि को विस्थापित करने के कार्य को पूर्ण रूप से बन्द कराया जाय l छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने इस संबंध में जिला प्रशासन को हो रहे अंडरग्राउंड गैस कनेक्शन के कार्य को बंद कराने हेतु ज्ञापन भी सौंपा है l लेकिन इस विषय में ना ही जिला प्रशासन और नगरपालिका एमसीबी की अध्यक्ष श्रीमती यादव भी कुछ कहने से बच रही हैं l अब देखना यह है की भविष्य में होने वाले इस भयंकर संकट से मनेंद्रगढ़ शहर को बचाने के लिय प्रशासन कौन सा कदम उठाती है l

Leave Your Comment

Click to reload image