लायंस वृद्धाश्रम में कृष्णकांत ने किया ध्वजारोहण * ऑपरेशन सिंदूर एवं विजय कारगिल दिवस निबंध प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित।
मनेन्द्रगढ।
स्वतंत्रता दिवस पर अदम्य साहस, पराक्रम के प्रतीक -"विजय कारगिल दिवस" एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर हिंदी साहित्य भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेता श्रीमती ऐश्वर्या गर्ग (प्रथम) एवं संदीप चंदेल (तृतीय)का सम्मान लायंस क्लब प्राइड की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह के द्वारा किया गया।
लायंस वृद्धाश्रम में आयोजित ध्वजारोहण, लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार द्वारा किया गया। हिंदी साहित्य भारती के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय के संयोजन में आयोजित सम्मान समारोह में लायन सोमा आचार्य, मंजुलिका करन, रजनी अग्रवाल, संगीता शर्मा, चंद्रशेखर अग्रवाल (मीनू), जितेश चावड़ा, डा सी पी करन,, नीरज अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल ,डी के श्रीवास्तव, अनीश गुप्ता,राजेश गोयल, राजकुमार पांडे,आर,पी गुप्ता, डॉ एस के आचार्य,, अंशु अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अमिता नियोगी, जसपाल सिंह कालरा, सोनिया कालरा, रितेश जैन, नरोत्तम शर्मा, अनीता फरमानिया, बबीता अग्रवाल, पम्मी अरोड़ा रश्मि जायसवाल ,प्रीति जायसवाल, बेबी माखीजा, चंद्र मॉल तिवारी, संतोष जैन, भैरव प्रसाद केशरवानी, आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर एवं विजय कारगिल दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सम्मानित विजेताओं ने , इस संवेदनशील मुद्दों पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता संबंध में कहा कि -सेना के शौर्य और पराक्रम से जुड़ा ऑपरेशन सिंदूर अतीत की गाथा नहीं वर्तमान का संकल्प है। विजेताओं को स्मृति चिन्ह नेशनल स्कूल अवार्ड -2025 की विजेता एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती पूनम सिंह , एवं विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र में सहयोग वार्ड नंबर 10 की पार्षद नीलू विनीत जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, युवा नेता एवं युवक कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ मेमन ,(कल्लू), विजय मंगलम गर्ल्स हॉस्टल की संचालिका रूपा पोद्दार, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका रिचा दुआ, द्वारा दिया गया।