जिला

विश्व हाथी दिवस पर वन वाटिका रामानुजगंज में कार्यक्रम आयोजित जैव विविधता और संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर

- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025  के गरिमामय आयोजन के लिए जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर  राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक  बैंकर वैभव रमनलाल के मार्गदर्शन में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का फाईनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर  आर.एस. लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।

जिनमें विद्यालयीन छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने की जा रही तैयारियों, मंच, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, बैठक व्यवस्था का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में 12वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल डी कम्पनी एवं 11 वाहिनी बी कम्पनी व 06 वाहिनी ई कम्पनी, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (बालक-बालिका), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम बालिका बलरामपुर, के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक  विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू आईसी उप निरीक्षक  हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में आकर्षक मार्च-पास्ट एवं शस्त्रधारी जवानों ने तीन चक्र में हर्ष फायर किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता,  आर. एन पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी  आनंद राम नेताम, जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image