गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए पालक बालक और शिक्षक का समन्वय जरूरी है __जामवंती साहू
गोविंद राम जिला ब्यूरो बलौदा बाजार
बलौदा बाजार जिले के सभी स्कूलों में पालक को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा बच्चों के साथ परस्पर संबंध बनाते हुए परस्पर संबंधों के बीच में चर्चा परिचर्चा का कार्यक्रम संपूर्ण बलौदा बाजार जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती जामवती नीलकमल साहू जनपद सभापति स्वच्छता विभाग के द्वारा विकास खंड पलारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतान प में शासन के आदेशानुसार शिक्षक पालक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य श्रीमती जामवंती नीलकमल साहू ने अपने उद्बोधन में शिक्षा गुणवत्ता पर जोर दिया
शिक्षक पालक और बालक तीनों मिलकर एक अच्छा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं तीनों में समन्वय जरूरी है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा ने पालकों को बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा शाला विकास समिति के अध्यक्ष साधराम बार्ले व्याख्याता विजय कुर्रे धर्मेंद्र रात्रे ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पलारी मनोज बंजारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा जनपद सदस्य जामवंती नीलकमल साहू विधायक प्रतिनिधि मोहन ध्रुव केसरी वर्मा हेमकुमार साहू सुंदर फेकर रामसिंह साहू महेश्वर साहू सुनिल पात्रे जनक ध्रुव प्राचार्य मनोज वर्मा डॉ कोमल वैष्णव पीके साहू विजय कुर्रे अरविंद ध्रुव रविशंकर साहू, देवेन्द्र लहरे योगेश वर्मा समन्वयक पूजा जायसवाल महेश्वरी वर्मा गीता श्रेय कविता साहू मोंगरा साहू आदि उपस्थित थे।मंच संचालन डॉ कोमल वैष्णव ने किया।