जिला

चिलमा नरसिंहपुर के जंगल में आया हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चिलमा, नरसिंहपुर के जंगल में एक हाथी के आने से ग्रामीणों में भय का माहौल निर्मित हो गया है,रविवार रात करीब 3- 4 बजे हाथी के जंगल में आने की खबर मिली, जिसके बाद राजपुर वन विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए निगरानी शुरू कर दी, विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल में न जाने की अपील की है,हाथी की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम तैनात की गई है, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन साहु ने ग्रामीणों से जंगल में प्रवेश न करने का अनुरोध किया है, क्योंकि हाथी का व्यवहार अप्रत्याशित हो सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image