जिला

लगातार बारिश के बीच पूर्व विधायक गुलाब कमरों की जनता से अपील – "सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मनेंद्रगढ़, एमसीबी |

जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण नदियों और नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

गुलाब कमरों ने कहा कि बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलें और विशेष रूप से बहते नालों और नदियों को पार करने से बचें, क्योंकि यह जान के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

पूर्व विधायक ने कहा...
  “यह संकट की घड़ी है, और इसमें सावधानी ही सुरक्षा है। सभी नागरिक अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।”


उन्होंने क्षेत्र की जनता से प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को हर संभव सहयोग देने की भी अपील की, ताकि संकट की इस घड़ी में सभी को सुरक्षित रखा जा सके।

जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image