जिला

शासकीय आत्मानंद विद्यालय केतका में ’’ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता’’  पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट

सूरजपुर/23 जुलाई 2025/  महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग/साइबर सेल के समन्वय से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के तहत शासकीय आत्मानन्द विद्यालय केतका में ’’ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता’’ विषय पर तृतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ।


        साइबर सेल से श्री राय सिंह ने बालिकाओं को इंटरनेट से जुड़े खतरों से सचेत रहने, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी बरतने और साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए साथ ही साइबर टोल फ्री न. 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। यह सत्र वर्तमान समय में बालिकाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, बैंकिंग जालसाजी जैसे खतरों के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।


वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी तिवारी एवं महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलु हिंसा, सखी वन स्टाप सेंटर, टोल फ्री न० 181, 1098 एवं किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर द्वारा विधिक की जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षको के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image