जिला

शंकरगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शंकरगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महेंद्र कुजूर पर आरोप है कि उन्होंने राजेश यादव से जमीन का सीमांकन करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद महेंद्र कुजूर से शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में पूछताछ की जा रही है। ACB की टीम ने बताया कि राजेश यादव ने अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया था, लेकिन पटवारी महेंद्र कुजूर ने इसके लिए रिश्वत की मांग की। जब राजेश यादव ने एसीबी से शिकायत की, तो टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी पटवारी पर कार्रवाई

 आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image