देश दुनिया

अहमदाबाद विमान हादसा, 270 शव बरामद:7 की पहचान हुई; ब्लैक बॉक्स मिला, इसका डेटा बताएगा क्यों हुआ प्लेन क्रैश

अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे के एक दिन बाद शुक्रवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया है। यह हॉस्टल की छत पर मिला। इसके जरिए पता चल सकेगा कि क्रैश होने के पहले आखिरी पलों में क्या हुआ था।

एअर इंडिया की फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई। मरने वालों में राजस्थान से 13, एमपी, हरियाणा और बिहार के एक-एक लोग शामिल हैं। उधर, पूर्व सीएम रूपाणी के शव की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजन के DNA टेस्ट लिए जा रहे हैं।

रेक्स्यू टीम ने 270 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें से 7 की बॉडी को DNA टेस्ट के बाद परिजन को सौंप दी गई है। 

5 मृतक उस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे के वक्त हॉस्टल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

एअर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने अहमदाबाद से बयान जारी करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। हम सभी एअर इंडिया परिवार के लोग इस नुकसान से बेहद आहत हैं।

उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की एक टीम जिसमें लगभग 100 केयरगिवर और 40 इंजीनियर शामिल हैं,

तकनीकी टीम हादसे की जांच में मदद कर रही है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दे रहे हैं। इसके अलावा और भी टीमें अहमदाबाद रवाना हो रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image