अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं:विमान हादसे में घायलों का इलाज जारी,
अहमदाबाद
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी लाया जा रहा है।
विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर है। गुजरात सरकार ने मृतकों और घायलों के परिजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9978405304 और 079 232 51900 जारी किए हैं। सिविल अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी आ गई है। अस्पताल में डोनर्स से ओ निगेटिव ब्लड डोनेट करने की अपील जारी की है।
अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़ गए, इसलिए हाथ ठेले से कुछ शव ले जाए गए
हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के सांसद हसमुख पटेल सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। वह अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।