ओडिशा में IAS अफसर 10 लाख घूस लेते गिरफ्तार
भुवनेश्वर/
ओडिशा के कालाहांडी जिले में 36 साल के IAS अफसर धीमान चकमा को 10 लाख घूस लेते रंगे हाथ पकड़ गया। सोमवार को उसे भवानीपटना में स्पेशल जज विजिलेंस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। धीमान को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि धीमान ने एक बिजनेसमैन से 20 लाख की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर उसके खिलाफ एक्शन लेने की धमकी भी दी। बिजनेसमैन ने विजिलेंस के अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर 8 जून की रात को एक जाल बिछाया और IAS अफसर धीमान को कालाहांडी जिले के धरमगढ़ स्थित उसके सरकारी आवास से 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने IAS अफसर के सरकारी क्वार्टर और उसके ऑफिस की भी तलाशी ली। इस दौरान क्वार्टर से 47 लाख रुपए बरामद हुए।
मूलरूप से त्रिपुरा का रहने वाला धीमान 2021 बैच का IAS अफसर है। उसने एक नहीं, बल्कि दो बार देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC पास की है। 2019 में UPSC परीक्षा पास करने के बाद वह भारतीय वन सेवा (IFS) अफसर के तौर पर ओडिशा कैडर में शामिल हुए था।