अंबा प्रसाद का भानु प्रताप शाही पर तीखा तंज, बोलीं— झारखंड की बेटी बंगाल की सह-प्रभारी बनी तो पेट में दर्द हो गया?
रांची
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल की सह-प्रभारी अंबा प्रसाद ने भाजपा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक भानु प्रताप शाही पर तीखा तंज कसा है।
शुक्रवार को जारी एक वीडियो में उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा,
“क्या भानु जी!
झारखंड की बेटी बंगाल की सह-प्रभारी बनी तो पेट में दर्द हो गया।”
उन्होंने भानु प्रताप शाही को टैग करते हुए सवालिया लहजे में कहा,
“का जी श्री शाही जी?”
अंबा प्रसाद का यह बयान पश्चिम बंगाल की सह-प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका को लेकर सामने आई कथित प्रतिक्रिया के संदर्भ में आया है।
वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी भी हैं।
बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने यह वीडियो कांग्रेस झारखंड और कांग्रेस सेवा दल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के साथ साझा किया।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया वीडिय....
अंबा प्रसाद के इस बयान के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
उनके समर्थक इसे उनकी बेबाकी के रूप में देख रहे हैं,
वीडियो के जरिए अंबा प्रसाद ने सीधे भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही पर निशाना साधा है।
झारखंड के मुद्दों पर भी मुखर रही हैं अंबा प्रसाद
अंबा प्रसाद झारखंड के स्थानीय मुद्दों, महिलाओं के अधिकारों और आदिवासी हितों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखती रही हैं।
इस बार उन्होंने अपने बयान के जरिए भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए राजनीतिक बहस को नया मोड़ दिया है।