देश दुनिया

प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो:धोती पकड़े कमरे से लड़खड़ाते निकले; कौन जारी कर रहा सुसाइड के CCTV फुटेज

मथुरा

वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का सुसाइड से पहले का चौथा वीडियो सामने आया है। इसमें वे कमरे से निकलकर सीढ़ियों की तरफ जाते दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहन रखी है।

25 साल के रसिक दुलारी लड़खड़ाते और धोती को ठीक करते हुए गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे उनके पैर या शरीर में कहीं चोट लगी है। वे 19 कदम चलते हैं, फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं।

रसिक दुलारी ने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 9 दिनों में उनके सुसाइड से जुड़े चार वीडियो सामने आए हैं।

सभी CCTV फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुए हैं। रसिक दुलारी के सुसाइड मामले में पुलिस केली कुंज आश्रम से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

4 अक्टूबर को सामने आए 33 सेकंड के तीसरे वीडियो में रसिक दुलारी शरण सीढ़ियों से चढ़ते हुए छत पर जाते हुए दिख रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त ऐसा लग रहा कि उनको चलने में थोड़ी दिक्कत हो रही।

5 अक्टूबर को 12 सेकेंड का वीडियो सामने आया। इसमें रसिक दुलारी कमरे से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहनी हुई है। माथे पर सफेद रंग का चंदन लगा रखा है। उन्होंने पैरों में चप्पल या खड़ाऊ भी नहीं पहनी हुई है। वह लड़खड़ाते हुए और कपड़े ठीक करते हुए धीरे-धीरे चल रहे हैं। फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं।

रसिक दुलारी वृंदावन के वाराह घाट इलाके की 4 मंजिला गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में 3 महीने से रहते थे। बिल्डिंग की छत से कूदकर उन्होंने जान दे दी थी। पुलिस के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया था कि रसिक दुलारी के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। कमरे में एक ग्राइंडर मिला है, जिस पर खून लगा था। आशंका है कि शिष्य ने ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया था।

Leave Your Comment

Click to reload image