देश दुनिया

गांधी जयंती पर मोदी-राहुल बच्चों से मिले;

नई दिल्ली

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर सत्ता और विपक्ष के सांसद संविधान सदन (पुराने संसद भवन) पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी इनवाइट किया गया था। पीएम मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां स्कूली बच्चों से बात की। पीएम छात्रों के एक ग्रुप के पास पहुंचे, स्टूडेंट के कंधे पर हाथ रखकर हालचाल जाना।

वहीं राहुल ने एक बच्ची को अपने पास बिठाया और उसे अपने मोबाइल में कुछ दिखाया। इस दौरान बच्ची और राहुल दोनों हंसते नजर आए।

इससे पहले सभी नेताओं ने नई दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि दी।

महात्मा गांधी के अलावा आज लालबहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में यूपी के मुगलसराय में हुआ था।

शाम को गांधी स्मृति पर प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे और पुष्पांजलि दी

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों, सरकारी और निजी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, NGOs और अन्य संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की।

Leave Your Comment

Click to reload image