देश दुनिया

मोदी बोले-श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र जेन–जी लैंग्वेज में OG

नई दिल्ली

पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पीएम ने जेन-Z को संबोधित किया।

उन्होंने कहा- आपकी भाषा में कहूं, तो के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर-पुराने खिलाड़ी) हैं। जिन्होंने हर क्षेत्र में धूम मचाई है। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है।

पीएम मोदी ने कहा- मोदी माई-बाप कल्चर पसंद करने वालों के सामने चट्टान की तरह खड़ा है। मुझमें हिम्मत है, इसलिए अपना रिपोर्ट कार्ड आपके सामने लेकर आया हूं। मुझे पता है झूठ की गूंज नहीं चलेगी। मोदी मेट्रो का सफर करके कॉलेज इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों-लोगों से भी बातचीत की। उद्घाटन के बाद 100 रुपए का सिक्का जारी किया।

संबोधन के आखिर में पीएम बोले- नाव हमारी हो नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखे वो हौसला हमारा हो। उड़ान हमारी हो, हवाओं से टकराए वो जज्बा हमारा हो। सपना हमारा हो, संकल्प हमारा हो। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हमारा हो। विकसित भारत की राह में उठता हर कदम हमारा हो।

मोदी ने कहा- मैं एक बार फिर आपको पुराने दिनों में ले जाना चाहता हूं। याद कीजिए 2013 में केदारनाथ में आपदा आई तो पूरी सरकार हिल गई थी। 2008 में बैंकों का संकट आया था तब भारत का बैंकिंग सिस्टम तबाह कर दिया गया था। 2008 में ही मुंबई में आतंकी हमला हुआ लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। हमारी सरकार में भी संकट आए पर ऐसे नहीं हुए। पिछले 6 सालों में कोविड, रूस यूक्रेन वॉर, ईरान वॉर जैसे संकट आए। लोगों को लगा अब मोदी को कुचल देंगे। पर मेरे देश के लोगों की जुबान में इतना दम है कि भारत का बुरा चाहने वालों की हसरत दबी की दबी रह जा रही है।

प्रधानमंत्री बोले- मैंने कहा था कि मेड इन इंडिया पर काम करने की जरूरत है, तो उस वक्त के लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों, आज आप मेड इन इंडिया की ताकत देख रहे हैं। दुनिया के बड़े स्मार्टफोन भारत में बनते हैं। आज भारत 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा के मोबाइल एक्सपोर्ट करता है।

पीएम ने कहा- मैं छोटे और आसान लक्ष्य रखने वाला आदमी नहीं हूं। मैं बड़े लक्ष्य रखता हूं। पहले भारत के लिए डिफेंस का सामान बाहर से आता था। मैंने कहा 500 चीजों की निगेटिव लिस्ट बनाइए। पहले छोटी-छोटी चीजों के लिए महीनों रुकना पड़ता था। आज भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ऑल टाइम हाई पर है। आज भारत करीब 2 लाख करोड़ का डिफेंस प्रोडक्शन कर रहा है। 2014 में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट कुछ सौ करोड़ था, आज ये आंकड़ा 40 हजार करोड़ का है।

पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में एलुमिनाई स्टूडेंट्स के नाम लिए और फिर बोले- मैं छठा खिलाड़ी हूं। आज का ये अवसर बहुत ऐतिहासिक है। ये देश के शिक्षा जगत के लिए भी अहम है। यहां SRCC का हिस्सा रही अनेक पीढ़ियां जुड़ी हैं।

मोदी ने कहा- मैं कॉलेज के संस्थापक सर श्री राम जी का भी धन्यवाद करता हूं। जब कोई इंसान 100 साल जीता है तो उसके अनुभवों का सागर माना जाता है। और जब कोई संस्थान ऐसा करता है तो वो उपलब्धियों का महासागर हो जाता है।

Leave Your Comment

Click to reload image