देश दुनिया

गोपालगंज के अंकिता होटल में पुलिस की छापेमारी:5-6 युवक-युवतियां हिरासत में;

गोपालगंज

गोपालगंज में बुधवार को पुलिस ने एक फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी की है। यहां से 5-6 युवतियों को देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस सभी को नगर थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

मौके से कंडोम और एंटी प्रेग्नेंसी की गोलियां भी मिली है। घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित जादोपुर मेन रोड की है।

एसडीपीओ कृपालचंद्र जयसवाल ने बताया कि पुलिस को होटल में देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी।

इसके सत्यापन और कार्रवाई के लिए नगर थाना इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में होटल में जांच और कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान कुछ युवक-युवतियां होटल के कमरों में मिले, जबकि कुछ हॉल में मौजूद थे। कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना लाया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी बालिग हैं।

छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने होटल के एक स्टाफ उपेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके अनुसार होटल अवधेश सिंह का है, जो विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, मैनेजर का नाम धनंजय सिंह बताया गया है।

एसडीपीओ के अनुसार, युवक-युवतियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं होटल मालिक, मैनेजर और संबंधित स्टाफ के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। फरार मैनेजर समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है

पुलिस ने कहा कि शहर के किसी भी होटल में अवैध या अनैतिक गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएंगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस होटल के रजिस्टर और एंट्री रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि होटल में पहले भी इस तरह की गतिविधियां संचालित होती थीं या नहीं।

Leave Your Comment

Click to reload image