देश दुनिया

नेपाल में सैलाब के बीच खड़ा रहा घर,

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक घर खड़ा रहा। आसपास का इलाका डूब गया, इमारतें और मलबा बहते नजर आए। घर की बालकनी में 3 लोग खड़े दिखे, जो तबाही के बीच भी शांत नजर आए। वीडियो में कीचड़ भरा पानी डरावनी रफ्तार से बहता दिख रहा है। हालांकि, यह वीडियो नेपाल में कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 633 लोगों की मौत हुई है और करीब 2500 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं और सभी सुरक्षित हैं। भारत उन्हें वापस लाने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image