देश दुनिया

मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ में फंसी

मुंबई

मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही।

घटना भांडुप पश्चिम के तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है। खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को नीचे उतारा।

26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण सामने नहीं आया है।

प्रतीक्षा ने बिल्डिंग की खिड़की से छलांग लगाई थी। गिरते समय वह पास में लगे पेड़ पर जा गिरी। करीब 50-60 मिमी मोटी डाल उसकी जांघ में घुस गई और वह 20 फीट ऊपर अटक गई।

फायर ब्रिगेड ने एंगस लैडर से महिला तक पहुंच बनाई। इलेक्ट्रिक आरी से डाल काटी गई और रस्सियों से स्ट्रेचर के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के बाद प्रतीक्षा को सायन अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है।

Leave Your Comment

Click to reload image