देश दुनिया

कॉकरोच जनता पार्टी चलाएंगे ये 12 लोग, सभी 35 साल से कम,

कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल राजनीति में नहीं आएगी। सरकार के लिए प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी। गुरुवार को 12 कोर सदस्यों की टीम का ऐलान भी कर दिया। इनमें वकील, CA, इंजीनियर, पत्रकार शामिल हैं और सबकी उम्र 35 साल से कम। अगले महीने से ये पूरे देश में घूमकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

  • छत्रपति संभाजी नगर के दलित परिवार में जन्मे। डॉ. भीमराव अंबेडकर को आदर्श मानते हैं।
  • पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की। 2020-22 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP के लिए मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। दिल्ली सरकार के एजुकेशन डिपार्टमेंट में कम्युनिकेशन एडवाइजर रहे।
  • 2023 में बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स के लिए दाखिला ले लिया।
  • मई 2026 में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का सटायर पेज बनाया। 5 दिनों इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स बीजेपी-कांग्रेस दोनों से ज्यादा हो गए।

    छत्रपति संभाजी नगर में जिस दिन CJP की कोर कमेटी का ऐलान हुआ, उसी दिन अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया कि वे पॉलिटिकल पार्टी बनाने नहीं जा रहे। बल्कि बतौर प्रेशर ग्रुप काम करेंगे।

    प्रेशर ग्रुप ऐसे संगठन होते हैं, जो खुद कोई चुनाव नहीं लड़ते, लेकिन सरकार और नेताओं पर बाहरी दबाव डालकर अपनी मांगें मनवाते हैं। मिसाल के लिए- भारतीय किसान यूनियन, मजदूर संघ, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), विश्व हिंदू परिषद्, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वगैरह अपनी अलग-अलग नीतियों और उद्देश्यों के तहत सरकार के लिए प्रेशर ग्रुप की तरह ही काम करते हैं। CJP का कहना है कि वे अभी राजनीति में इसलिए नहीं आना चाहते हैं, क्योंकि देश में विपक्षी दलों के लिए माहौल ठीक नहीं है। उन पर ED, CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल होता है। चुने गए नेताओं की खरीद-फरोख्त होती है और सिस्टमैटिक तरीके से राजनीतिक

    पार्टियों को तोड़ा जाता है। ऐसे समय में राजनीति में आएंगे, तो खुद को बचाते ही रह जाएंगे, जमीन पर कोई काम नहीं कर पाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image