राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा
नई दिल्ली
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे एक खतरनाक विचार है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा-
देश के छात्र दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपनी सरकार के कामों के लिए माफी मांगें।
राहुल गांधी मंगलवार को पूर्व कांग्रेस सांसद वाइको की किताब वाइको इन पार्लियामेंट के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राहुल गांधी ने मंगलवार को ही रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बेवजह बढ़ रही है।
इस पर समिति के चेयरमैन राधा मोहन सिंह ने राहुल से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को कहा है। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि राहुल जो भी दस्तावेज देंगे, उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।