कॉकरोच पार्टी प्रमुख बोले-बात करना है तो सरकार खुद आए:
नई दिल्ली
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सरकार ने समय बर्बाद किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल जब्त कर लिए। दोनों एक तरह से जेपी नड्डा के घर नजरबंद थे। इसलिए अब वे सरकार से बात करने नहीं जाएंगे। सरकार को ही जंतर-मंतर पर आना होगा। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरगंज से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को "चलो संसद" मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपने कर्मियों द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल के CJP के आरोप को खारिज कर दिया। CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को X पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन चलाई। पोस्ट में एक वीडियो भी था जिसमें एक व्यक्ति के चेहरे पर छेद जैसे निशान दिख रहे थे, जो पेलेट गन से लगे निशानों जैसे लग रहे थे।
इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने X पर लिखा- "शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस बलों द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल का दावा करने वाली खबरें पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं।" कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य सौरव दास ने X पर अपडेट दिया है कि उन्हें उनके वकीलों ने बताया है कि सभी हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा कर दिया गया है। इसलिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर चल रहा धरना खत्म किया जा रहा है। इसलिए हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।
सोनम वांगचुक को 21 जुलाई 2026 शाम 6:40 बजे सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन का आज 32वां दिन है। कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनका समय बर्बाद किया है।
दीपके बोले- उन्होंने हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। उनके मोबाइल जब्त कर लिए। आशुतोष रांका और सौरव दास को एक तरह से जेपी नड्डा के घर पर नजबंद कर दिया गया था।"
उन्होंने आरोप लगाया, "पूरा प्लान टीम को तितर-बितर करने का था, ताकि जब अफरा-तफरी मचे तो कोई वहां न हो। इसीलिए उन्होंने उन्हें पांच घंटे तक बिठाए रखा और हमारा समय बर्बाद किया। एक तरफ तो आप बातचीत के लिए बुलाते हैं और दूसरी तरफ छात्रों पर लाठियां बरसाते हैं।"
हालांकि केंद्र सरकार ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।