ममता ने घर के बाहर 3 लोगों को थप्पड़ मारा
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को TMC की रैली में हंगामा हो गया। इस दौरान ममता बनर्जी नाराज हो गई। वे अपनी ही पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं थप्पड़ मारते नजर आईं।
दरअसल, रैली बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में निकाली जा रही थी। इस दौरान चोर-चोर के नारे लगने लगे और कुछ लोगों ने रैली में शामिल लोगों पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए।
टीएमसी ने आरोप लगाया कि हंगामा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान मारपीट भी की। ममता ने कहा कि बंगाल में अराजकता फैल गई है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। दरअसल, बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर का मामला सामने आया था। इसका मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। जबकि फरार आरोपी कबीर मोल्ला भी गिरफ्तार हो गया है। अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
TMC ने हाईकोर्ट से घटना के विरोध में रैली निकालने की परमिशन मांगी थी। हाईकोर्ट से परमिशन के बाद TMC बुधवार को बालीगंज फाड़ी से हाजरा क्रॉसिंग तक रैली निकाल रही थी।
इस दौरान ममता के घर के पास बालीगंज में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद कार्यकर्ता ममता के घर के बाहर पहुंचे थे।
इस दौरान वहां हंगामा हो गया। ममता ने लोगों से हटने और व्यवस्था बनाने को कहा। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। वे वहां मौजूद तीन लोगों को मारते हुए नजर आईं।