देश दुनिया

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में बारिश के बीच प्रदर्शन:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को बेंगलुरु में प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके हाथ में एक फूल था। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग पोस्टर और छाते लेकर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इससे पहले हैदराबाद के धरना चौक पर भी प्रदर्शन हुआ था, जहां सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लोगों को संबोधित किया।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक पिछले 9 दिनों में देश के 6 शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ, 13 जून को अमृतसर और अब 15 जून को बेंगलुरु और हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया।

हैदराबाद में ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, यह शिक्षा मंत्री बनने या कोई पार्टी बनाने का आंदोलन नहीं है। यह देश में युवाओं के साथ हो रही गलतियों को सुधारने का आंदोलन है। यह एक जागरण है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में हमें ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था बनानी चाहिए, जहां भारत भयमुक्त हो, नफरत से मुक्त हो और हर व्यक्ति को बिना किसी सवाल के स्वतंत्रता मिले।

Leave Your Comment

Click to reload image