देश दुनिया

शासकीय महाविद्यालय लवन में इजरायल अमेरिका को लेकर भारत की भूमिका पर परिचर्चा


लवन

पश्चिम एशिया के संघर्ष पर परिचर्चा का आयोजन शासकीय महाविद्यालय लवन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पश्चिम एशिया में संघर्ष इजरायल अमेरिका संबंध और भारत की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता डॉ राजन तिवारी सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा थे । इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति वहां चल रहे संघर्षों इजराइल फिलिस्तीन विवाद इजरायल एवं अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि अमेरिका इजराइल का प्रमुख सहयोगी है तथा इस संबंध का वैश्विक राजनीति तेल की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ता है भारत की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा भारत की विदेश नीति सहयोग ,शांति और संतुलन पर आधारित है ।प्राचार्य एस के भट्ट ने अपने संबोधन में कहा

विभाग में इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों में विषय के प्रति समझ विकसित करता है तथा ज्ञान में वृद्धि करता है सहायक अध्यापक श्री वाई आर महिलाने ने वर्तमान परिस्थितियों एवं वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की संघर्ष का असर सभी देशों पर पड़ता है ।सहायक अध्यापक श्री अजय मिश्रा ने पश्चिम एशिया के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को स्पष्ट करते हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया विवाद केवल भूभाग का नहीं बल्कि धर्म और राजनीतिक अधिकारों से जुड़ा है तथा इजरायल के जल प्रबंधन तकनीक नवाचार पर विचार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए परिचर्चा में भाग लिया तथा मुख्य वक्ता से विषय से जुड़े प्रश्न पूछे परिचर्चा में प्रथम स्थान राहुल देव निराला एम ए द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय  स्थान चंद्रहासिनी एम ए चतुर्थ सेमेस्टर  ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम  का संचालन व संयोजन श्रीमती तुलसी पैकरा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान के द्वारा  किया गया। इस कार्यक्रम में कम्प्यूटर  शिक्षक सिद्धार्थ  शर्मा, राजनीति विज्ञान के दितीय एवं चतुर्थ  सेमेस्टर के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित  रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image