देश दुनिया

पंजाब में पाकिस्तान का फिर हमला

अमृतसर

पंजाब के पठानकोट में एयरबेस पर हमला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इससे पहले बुधवार रात को पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागी गईं।

बुधवार रात को अमृतसर में धमाके की आवाज सुनी गईं। यहां दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी में रॉकेट और उनके टुकड़े गिरे मिले। इस दौरान अमृतसर में 2 बार ब्लैकआउट भी किया गया।

मक्खनविंडी पहुंची आर्मी को रॉकेट जिंदा मिला। जिसके बाद टेक्निकल टीम बुलाकर उसे डिफ्यूज किया जा रहा है। यहां एयरफोर्स की टीम भी पहुंची है। होशियारपुर के घगवाल गांव में रॉकेट के टुकड़े पड़े मिले हैं।

उधर, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने बड़ी संख्या में एयरफोर्स के F-16 और JF-17 के अलावा अन्य एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। F-16 और JF-17 लाहौर के आसमान में उड़ान भर रहे हैं।

वहीं पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्‌टी मिलेगी पंजाब के 7 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर. तरनतारन और लुधियाना में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अमृतसर में 9 से 11 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं गुरदासपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image