देश दुनिया

बंगाल SIR- वोटर लिस्ट से 58 लाख+ नाम हटे

बंगाल SIR- वोटर लिस्ट से 58 लाख+ नाम हटे:ममता की भवानीपुर सीट में 44 हजार नाम डिलीट; साउथ 24 परगना जिले से 8

लाख नाम कटे

चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले फेज के बाद निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, राज्य में 58 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं।

सीएम ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट से 44,787 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। यहां जनवरी 2025 की लिस्ट में 1,61,509 वोटर्स थे। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष ​सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम हटाए गए। यहां SIR से पहले 2,78,212 वोटर थे।

जिलावार आंकड़ों में साउथ 24 परगना सबसे ऊपर रहा, जहां 8 लाख 16 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए है। यह इलाका TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। उन्होंने डायमंड हार्बर सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में सात लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

दूसरी तरफ, बंगाल भाजपा के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने दावा किया है कि CM ममता बनर्जी ने 11 दिसंबर को पहले फेज के आखिरी दिन अपना SIR फॉर्म भर दिया है। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- ममता ने कुछ ही घंटे पहले एक रैली से झूठा दावा किया था कि वे फॉर्म जमा नहीं करेंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image