देश दुनिया

झारखंड की छात्रा की जिंदल हॉस्टल में मिली लाश

झारखंड की छात्रा की जिंदल हॉस्टल में मिली लाश:B-Tech स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी मम्मी-पापा, बस्तर में भी स्कूली

छात्रा ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और बस्तर जिले में 2 छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रायगढ़ के जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें सॉरी मम्मी पापा लिखा है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

वहीं बस्तर जिले में शनिवार को 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अर्धवार्षिक परीक्षा में कुछ विषय के एग्जाम ठीक नहीं गए थे, इसलिए छात्रा टेंशन में थी। मानसिक तनाव में आकर सुसाइड कर लिया। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

Leave Your Comment

Click to reload image