देश दुनिया

लॉरेंस-बिश्नोई गैंग के मेंबर हो,बोलकर रिटायर्ड-जवान से ठगी

लॉरेंस-बिश्नोई गैंग के मेंबर हो...बोलकर रिटायर्ड-जवान से ठगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में CRPF के रिटायर्ड जवान से 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी हुई है। साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर जवान को धमकाया। साइबर ठगों ने कहा कि तुम्हारे बैंक अकाउंट का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लेन-देन में इस्तेमाल किया गया है।

साइबर ठगों ने कहा कि तुम्हारे पैन कार्ड और आधार कार्ड से कनाडा में खाता खुला है। रिटायर्ड जवान को ठगों ने झांसे में लेकर जमकर धमकाया और रकम वसूल लिए। पीड़ित रिटायर्ड जवान की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image