देश दुनिया

नेपाल के हालातों को लेकर उठे कई सवाल आइये बता रहे अभी का हाल

जांजगीर चाम्पा

 हाल में हुए हालतों को देखते नेपाल के प्रति कई  प्रकार की अवधारणाएं देखने मिल रही और पर्यटन को लेकर बहुत से मन में उठते विचारों को देखते आपको बता दें कि हालात समान्य है। पर्यटन में कोई असुविधा नहीं है और डर या भय का कोई सवाल ही नहीं।

अभी जो हालात बने उस बारे सबको जानकारी है पर उन हालातों को बेहतर तरीके से काबु किया गया और हालत समान्य हुए। इस कारण पर्यटन के लिए लोगों में भय का माहौल रहा । आपकों बता दें कि नेपाल प्रकृति संकृति समृद्धी का धनी देश है और पर्यटन के लिए हर कुछ दूरी में मनोरम दृश्य मन मोहक पर्यावरण जैसे प्रकृति ने अपना सौन्दर्यीकरण करा रखा हो।

पर्यटन को लेकर इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटीज  जो भारत और नेपाल के पर्यटन को बढावा देने का प्रयास करती है जानकारी दी कि  अतिथि देवो भवः  का सही मायने नेपाल में नजर आता है । जो सम्मान वहां प्राप्त होता है अद्भुत है मन प्रफुल्लित हो जाता है । इस कारण पर्यटन को लेकर कोई गलत अवधारणाएं ना बनाएं और गलत ख़बरों से बचे।

Leave Your Comment

Click to reload image