अब बिहार डिप्टी सीएम के भी दो वोटर-कार्ड सामने आए:तेजस्वी बोले- या तो चुनाव आयोग ने किया फर्जीवाड़ा या विजय सिन्हा फर्जी हैं
पटना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के भी दो EPIC नंबर मिले हैं। मतदाता सूची में विजय सिन्हा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर विधानसभा के नाम से EPIC नंबर दर्ज है।
हालांकि, डिप्टी CM ने 2020 के एफिडेविट में अपनी उम्र-54 और एड्रेस- एग्जीबिशन रोड, स्थित पुष्प बिहार अपार्टमेंट के बगल में मां भवानी शारदालय, पटना बताया था। ये एड्रेस दोनों ही वोटर आईडी कार्ड पर नहीं है।
इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तेजस्वी ने कहा- विजय कुमार सिन्हा का दो EPIC नंबर है। वो भी दो विधानसभा क्षेत्रों में, जिनमें उम्र भी अलग अलग है।'
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दौरान ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों EPIC को ऑनलाइन चेक कर दिखाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली चली गई। इस पर तेजस्वी ने कहा, 'ये वही मुख्यमंत्री जी का बिजली फ्री है क्या?
तेजस्वी यादव ने कहा, 'जो हमलोग SIR को लेकर आरोप यही न लगा रहे हैं। या तो विजय सिन्हा ने दो जगह जाकर साइन किया होगा। या तो चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा किया है या तो बिहार का डिप्टी CM फर्जी हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'चुनाव आयोग से हमलोग निष्पक्षता और ट्रांसपेरेंसी की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के ऊपर मीडिया ट्रायल हुआ। दिल्ली में बैठकर लोग मुझे जेल भेज रहे थे। 7 अगस्त की शाम मुझे EC की ओर से नोटिस आया। हमने अगले दिन 8 तारीख को जवाब दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 'मुख्य चुनाव आयुक्त को नियंत्रण देता हूं। वो हमारे विधानसभा क्षेत्र में आए और देखें बाढ़ के क्या हालत है। दिल्ली में बैठकर बीजेपी के कहने पर सब कुछ नहीं चलेगा। पोस्ट ऑफिस बनकर नहीं चलेगा।'