जिला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस का आयोजन जिला स्तर, नगरीय मुख्यालय विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरों पर ‘‘हरित योगा संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ की थीम किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पारंपरिक योग प्रथाओं के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान का क्रियान्वयन एवं युवा वर्ग को योग के प्रति जागरूकता करते हुए सम्मिलित करना आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिये जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु स्टेला खलखो, उप संचालक समाज कल्याण बलरामपुर को नोडल अधिकारी एवं डी.एन. मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को मोडल अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
योगा संगम थीम अंतर्गत जिला, जनपद, ग्राम पंचायत एवं नगरीय मुख्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरित योग थीम अंतर्गत पौधा रोपण, बीज वितरण, पौधों का संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग अनप्लगड की थीम पर युवाओं, छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडर कोर एवं रक्षा बल के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग महाकुंभ थीम अंतर्गत जिला मुख्यालयों एवं अन्य प्रशासनिक इकाईयों में 15 से 21 जून 2025 तक योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियां आयोजित किया जाएगा। योग पार्क थीम अंतर्गत जिला स्तर पर सामुदायिक पार्कों का चिन्हांकन कर योग पार्क के रूप में विकसित किया जाना है।
"पोषण भी पढ़ाई भी" अभियान के तहत भटगांव और भैयाथान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न _______-___
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में "पोषण भी पढ़ाई भी" अभियान के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान के नगर पंचायत भटगांव में और भैयाथान के मंगल भवन में 12 जून से 14 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया ।इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी, उनके क्रियान्वयन में सुधार तथा शाला पूर्व शिक्षा को अधिक प्रभावशाली बनाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
भैयाथान कार्यक्रम में समन्वयक श्री विनोद ने CSAM रजिस्टर, ब्रोशर की एंट्री एवं अनुश्रवण प्रक्रिया तथा पोषण ट्रैकर के उपयोग की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी श्री इमरान द्वारा पोषण ट्रैकर पर विशेष प्रशिक्षण व समीक्षा सत्र आयोजित किया गया।
यूनिसेफ रायपुर से आए विशेषज्ञ श्री रविन्द्र यादव ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) एवं पोषण ट्रैकर में बेहतर कार्य के लिए भटगांव में प्रत्येक सेक्टर से एक जबकि भैयाथान में दो उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों को "छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ" ने दी श्रद्धांजलि
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक पर अहमदाबाद में हुए हवाई जहाज हादसे में जान गंवाने वालों को बलरामपुर जिले के "छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी।
" छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पत्रकारों और नगरवासियों ने मोमबत्ती जलाई और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान "छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राजवाड़े, अभिषेक सोनी, उमेश सिंह, विकास कुमार यादव,संतोष कश्यप, उमेश सिन्हा, प्रभुदास मानिकपुरी, मनोज अग्रवाल, अरविंद अम्बष्ठ, अशोक सोनी, संजय ठाकुर, संजय गुप्ता, बबल ठाकुर, उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया मेधावी श्रमिक पुत्री का सम्मान, वंदना सिंह को मिला 1 लाख का चेक रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले की वंदना सिंह हुई सम्मानित
राजेश साहू ब्यूरो, जिला-एमसीबी
आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में एक गरिमामय आयोजन में श्रमिक परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत किया गया था, जिसमें बोर्ड परीक्षा (10वीं एवं 12वीं) में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री एवं भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की प्रतिभावान छात्रा कुमारी वंदना सिंह, पिता श्री रामपाल सिंह, निवासी ग्राम नौढिया, विकासखंड भरतपुर, को भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर से इस सम्मान कार्यक्रम में छात्रा को सफलतापूर्वक सम्मिलित कराने हेतु श्रम विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। श्रम पदाधिकारी सुश्री तनुजा मांझी के कुशल निर्देशन में श्रम निरीक्षक विनय सिंह ठाकुर एवं श्रमिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार साहू ने विशेष योगदान दिया, जिनकी समन्वयात्मक भूमिका के कारण छात्रा को सम्मान समारोह में सम्मिलित कर गौरव प्रदान किया जा सका। इस आयोजन से न केवल छात्रा वंदना सिंह का मनोबल बढ़ा है, बल्कि जिले के अन्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने और शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिली है।
ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के सरगुजा संभाग के अध्यक्ष बनाए गए पत्रकार अभिषेक सोनी.
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर जिले के युवा पत्रकार अभिषेक सोनी को ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिषेक सोनी बलरामपुर और सरगुजा जिले में संचार टुडे सीजीएमपी न्यूज के सिटी रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं। यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा द्वारा की गई, जो कि संस्था के विस्तार और पत्रकार हितों की रक्षा के उद्देश्य से की जा रही प्रमुख नियुक्तियों में से एक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा ने कहा, "अभिषेक सोनी पत्रकारिता के क्षेत्र में न केवल सजग और निष्पक्ष भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी निरंतर सक्रिय हैं। हमें विश्वास है कि वे संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।"
ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन (All Media Press Association) एक राष्ट्रीय संस्था है. जो भारत सरकार के नीति आयोग से पंजीकृत संस्था है।जो प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संस्था पत्रकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने वाले पत्रकारों. के द्वार समाचार, लेख, कविताएँ और सामाजिक कार्य करने वाले पत्रकारों के विपरीत परिस्थितियों में उनके हितों की आवाज बनताआरहा है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को संगठित एवं सशक्त बनाना, उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना तथा सामाजिक सरोकारों में योगदान देना है। यह मंच न केवल पत्रकारिता को प्रोत्साहन देता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पत्रकार सुरक्षा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे संभाग के सभी जिलों और विकासखंडों में संगठन की कार्यकारिणी का गठन करें एवं पत्रकारों की सुरक्षा, एकजुटता, कल्याण तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर अभियान चलाएं। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
ईमानदारी और निष्पक्षता से करेंगे दायित्वों का निर्वहन: अभिषेक सोनी
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिषेक सोनी ने कहा, "यह पद मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं संगठन के प्रति आभार प्रकट करता हूं साथ ही मेरे पिता जो एक पत्रकार हैं और मेरे गुरू भी उनका भी कोटि कोटि आभार।और विश्वास दिलाता हूं कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करूंगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से सहयोग की अपील की।
अभिषेक सोनी को चाहने वाले पत्रकार जगत में हर्ष व्यापत है, फोन पर बधाइयां मिल रही है
अभिषेक सोनी की नियुक्ति पर सरगुजा संभाग सहित पूरे प्रदेश में अभिषेक सोनी को चाहने वाले पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में हर्ष और है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और संगठनों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं दीं जा रही है और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की
जा रही है।
जिले के 2456 परिवारों का आवास होगा निरस्त, 24 जून तक जिला पंचायत में कर सकते है दावा आपत्ति सीईओ जिला पंचायत द्वारा पीएम आवास योजना (ग्रामीण) का किया गया समीक्षा _________
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में पीएम आवास योजना ग्रामीण की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उक्त परिपालन में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू की अध्यक्षता में इसमें मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वीकृत समस्त आवासों को अविलंब पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है। स्वीकृति के लिए शेष बचे आवासों को जल्द स्वीकृति का कार्य पूर्ण करते हुए, कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2016- 23 तक के आवासों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इसमें विगत 2016-23 तक के कुल 37568 स्वीकृत आवासों में से 35732 (95%) आवास पूर्ण हो चुके है।
इसी क्रम में 2024-25 में स्वीकृत हुए 31494 आवासों में से 8984 (29%) पूर्ण कर लिए गए है शेष प्रगतिरत है। किसी भी हितग्राही का राशि कार्य पूर्ण करने के बाद लंबित न रहे। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् स्वीकृति 633 आवासहीन परिवारों में से 87 परिवारों ने आवास पूर्ण कर लिए है। पीएम आवास के तहत् अभिसरण से मिलने वाले 90 मानव दिवस की मजदूरी भुगतान को समय पर जारी करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत कार्यों पर फोकस कर पूर्ण करने पर ध्यान दीजिए। जनपद पंचायत सूरजपुर के मसिरा में आरसेटी के माध्यम से मेसन प्रशिक्षण देने का कार्य जारी है उक्त कार्य के लिए बीपीएम को नोडल नियुक्त किया गया है एवं अन्य जनपदों से भी जानकारी चाही गई है।ताकि बड़े लक्ष्य वाले ग्राम पंचायतों में मेसन की कमी ना हो।
इसके अतिरिक्त आवास प्लस 2.0 के माध्यम से हुए सर्वे के अंतर्गत होने वाली कार्यवाही को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी फील्ड स्टाफ के अमले को शासन के निर्देशों का पालन करने के सम्बन्ध में आदेशित किया गया। हितग्राहियों को योजना की समस्त जानकारी देना, स्वयं के व्यय से आवास में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का स्ट्रक्चर तैयार कराने के लिए प्रेरित करना, प्रत्येक आवास में एक फलदार वृक्ष लगाने के प्रति प्रोत्साहित करने जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सभी पीएम आवास के काम को गंभीरता पूर्वक करें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आगामी सप्ताह के लिए पूर्णता का न्यूनतम लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले के लिए पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त, एसडीओ आरईएस, पीएम आवास एवं मनरेगा की जिले व जनपद की पूरी टीम उपस्थित रही।
अवैध वसूली पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही छः पुलिस कर्मी निलंबित
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर. बलरामपुर जिले के थाना राजपुर में मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई के दौरान अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 12 जून 2025 को थाना राजपुर के सामने मेन रोड पर हो रही वाहन जांच के दौरान सामने आई शिकायत के बाद की गई।सभी पुलिसकर्मी थाना राजपुर में पदस्थ थे। इन सभी को निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर में सम्बद्ध किया गया है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में
1. सउनि प्रकाश तिर्की
2. प्र.आर. क. 268 कलेश पैकरा
3. प्र.आर. क. 835 शिवलाल कुजूर
4. आर.क. 773 नरेश तिर्की
5. आर.क. 856 राकेश टोप्पो
6. आर.चा.क. 966 अजय टोप्पो
एसपी बलरामपुर-रामानुजगंज ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और अनैतिक कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए चेताया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
DSP की पत्नी का नीली बत्ती वाली कार पर स्टंट
सरगुजा/बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ एक DSP की पत्नी का नीली बत्ती लगी कार की बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में महिला कार की फ्रंट बोनट पर बैठी नजर आ रही है। वहीं अन्य युवतियां भी खतरनाक ढंग से उसी कार में सवार हैं।
वीडियो कथित रूप से अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल के पास का बताया जा रहा है, जहां गाड़ी के बोनट पर केक सजाकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी हैं।
वहीं इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा कि डीएसपी की पत्नी होने के अलग फायदे हैं, आपके लिए नियम कायदे नहीं हैं। क्या पुलिस अधिकारियों के परिजन कानून से ऊपर हैं? और क्या इस मामले में विभागीय कार्रवाई होगी या मामला रसूख के साए में दब जाएगा?
बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो में जिस नीली बत्ती वाली गाड़ी में DSP की पत्नी और उसकी सहेलियां सवार हैं, उस गाड़ी का नंबर CG 15 EF 3978 है। यह सरगुजा पासिंग का निजी वाहन है, जिसमें DSP द्वारा नीली बत्ती लगाई गई है।
वीडियो में गाड़ी के गेट पर अन्य युवतियां खतरनाक तरीके से लटकी हुई दिखाई दे रही हैं। DSP की पत्नी का अंबिकापुर में मायके है और वह बर्थडे मनाने अंबिकापुर आई थीं। इसी दौरान स्टंट का वीडियो बनाकर वायरल किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार पर तेंदुपत्ता संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित करने का आरोप
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर
राजपुर, बलरामपुर जिले के कांग्रेस प्रवक्ता व ब्लाक अध्यक्ष के साथ जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष लाल साय मिंज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा गरीब और आदिवासियों की विरोधी है।
तेंदूपत्ता संग्रहण समितियां से हर वर्ष प्रतिभाशाली बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में पूरी तरह से राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित में फैसला लेकर खेल कर दिया है और लगभग 15 करोड रुपए की बचत कर ली है।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा 16 में 2025 को संचालक मंडल की बैठक में फैसला ले लिया है कि शैक्षणिक सत्र 2024- 25 से 10वीं और 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी यह आदेश 9 जून 2025 को प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू के हस्ताक्षर से जारी हुआ और उसके बाद आदेश प्रभावी हो गया है,जबकि पूर्व में दसवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर इस योजना के अंतर्गत ₹15000 और 12वीं में 75% अंक लाने पर ₹25000 दी जाती थी जबकि अब 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले को ही इसका लाभ मिल सकेगा तेंन्दु पत्ती संग्राहक परिवारों के बच्चे इस शर्त को पूरी कर ही नहीं पाएंगे जबकि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के ज्यादातर लोग वनांचल क्षेत्र में सुदूर बस्तर और आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जैसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां शिक्षा सुविधा सीमित हैं और ऐसे में 75% अंक लाना उन बच्चों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी अब इस योजना में 90% की सीमा रेखा बढ़कर बच्चों को छात्रवृत्ति से दूर कर दिया गया है यह पूरी तरह से ही तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के साथ अत्याचार है और इससे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का मनोबल टूटेगा और प्रतिभा जहां प्रोत्साहित होती थी उन प्रतिभाओं का उत्साह क्षरण होगा।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लघु वनोपज प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित परिवारों को सहायता देने की योजनाओं में भी व्यापक बदलाव सहकारी संघ मर्यादित द्वारा किया जा रहा है यह बदलाव पूरी तरह से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के साथ चल है पूर्व में योजनाओं का नाम बदलने पर जहां भाजपा विरोध करती थी अब मौन धारण किए हुए हैं,वास्तव में वनोपज सहकारी संघ की स्थापना के साथ ही संग्रह परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की योजना मध्य प्रदेश सरकार में अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही जारी की गई थी तब यह योजना जन श्री बीमा, आम आदमी बीमा के नाम से चलाई जाती थी रमन सरकार के दौरान भी इन योजनाओं का नाम नहीं बदला गया था परंतु पूर्व में कांग्रेस के दौरान शहीद महेंद्र कर्मा एवं समूह योजना नाम दिया गया था जिसे वर्तमान में राजमोहिनी देवी बीमा योजना व संघ संचालित बीमा योजना के नाम से दिया जा रहा सहायता राशि अब पीड़ित संग्राहको नहीं प्राप्त होगी, प्राकृतिक आपदाओं में पूर्व में आरबीसी 6-4 में मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त उपरोक्त संग्रह को राशि योजना में प्राप्त होती थी परंतु अभी संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार में राशि प्राप्त करने की पात्रता नहीं होगी। पूर्व में इस योजना के तहत 30 हजार से चार लाख तक की राशि 18 से 59 वर्ष तक के व्यक्ति की मृत्यु होने पर संग्रह परिवार के मुखिया को तथा 18 से 60 वर्ष के सदस्यों की मृत्यु होने पर ₹12000 दी जाती थी पूर्व में कोई मानदंड नहीं था परंतु अब मांडना निर्धारित कर 500 गाड़ी का संग्रहण करने वाले परिवार को ही लाभ दिया जाएगा।
सरकार की शह पर संघ ने इस बार तेंदू पत्ती संग्रहण केंद्र में फड़ मुंशी सहित अन्य लोगों को मिलने वाली सामग्री व सुविधाएं भी नहीं दी हैं संघ के निर्णय से इस बार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चे आंचल प्रियंका रेशमा विनीता मोनिका आस्था और महेश जो 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह सभी वंचित हो जाएंगे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब आदिवासी बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है और शराब के दुकान खोलने को प्रोत्साहित कर रही है यह समझ से परे हैं।
गोडकटवा के नाला से सिंचाई, रोजगार और आय में ग्रामीणों को हो रहा है इजाफा -कई ग्रामों के किसानों को मिल रहा है सीधा लाभ
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल के रूप में गोडकटवा नरवा का संवर्धन कार्य संपन्न हुआ। जनपद पंचायत प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौरा, दरहोरा, देवरी, पकनी एवं सेमई में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत यह कार्य 58.81 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से पूर्ण किया गया।
गोडकटवा नाला, जो कि एक बारहमासी जल स्रोत है, अब ग्रामीणों के लिए केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि आजीविका और समृद्धि का साधन बन चुका है। जल संरक्षण की दिशा में किए गए इस कार्य के अंतर्गत ब्रशवुड, मिट्टी बांध, गली प्लग और बोल्डर चेक डैम जैसे कुल 64 संरचनात्मक कार्यों में 285 स्थायी स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया। इस सम्पूर्ण कार्य में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, श्रमदान एवं मेहनत का विशेष योगदान रहा है।
इस परियोजना के क्रियान्वयन से चंदौरा से लेकर सेमई तक के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। लगभग 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे कृषकों को रबी एवं खरीफ दोनों मौसमों में अच्छी फसल प्राप्त हो रही है। इतना ही नहीं, अब किसान गर्मियों में भी गेहूं, उड़द, तथा हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इससे न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि बाजार पर निर्भरता घटने से परिवारों को आर्थिक बचत भी हो रही है।
गोडकटवा नरवा का जल स्तर अब इतना समुचित हो गया है कि स्थानीय कृषकों ने उसमें मछली पालन की शुरुआत भी कर दी है। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी का एक नया स्रोत प्राप्त हुआ है। एक किसान ने बताया कि धान की बालियों के समय जब सिंचाई जल की अत्यधिक आवश्यकता होती है, तब गोडकटवा नरवा उनके लिए जीवनदायिनी धारा बनकर खड़ा होता है। धारा प्रवाह जल के चलते अब फसलें अधिक स्वस्थ, हरी-भरी एवं भरपूर हो रही हैं।
मनरेगा के तहत हुए इस कार्य से न केवल जल संसाधनों का विकास हुआ है, बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। इससे ग्रामवासियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है।
इस सम्पूर्ण परियोजना ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही दिशा-निर्देशन, समुदाय की सहभागिता और योजनाबद्ध क्रियान्वयन हो, तो जल संरक्षण के माध्यम से ग्रामीण जीवन में समृद्धि लाई जा सकती है। गोडकटवा नाला का यह विकास कार्य अब संपूर्ण जिले में जल प्रबंधन और ग्रामीण पुनरुत्थान का एक अनुकरणीय मॉडल बन चुका है।
निरीक्षक कमलेश्वर भगत हुए उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्पन्न हुई पाइपिंग सेरेमनी
विकास कुमार यादव- बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर
छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-6/दो-गृह/रापुसे/2025 दिनांक 14/05/2025 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निरीक्षक कमलेश्वर भगत को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया,
पदोन्नति उपरांत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में उनकी पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा श्री भगत को कंधे पर सितारे लगाकर बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विभाग द्वारा सौंपे गए नवीन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी गईं,
इस गरिमामय अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समन्वित प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास निर्माण को समयबद्ध रूप से पूर्ण करावें- जिला पंचायत सीईओ _________
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/12 जून 2025
सूरजपुर/12 जून 2025/ जिला पंचायत सूरजपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू ने कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे मोर गांव मोर पानी महाअभियान, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रतापपुर के ग्राम पंचायत मानी में अमृत सरोवर और रिचार्ज पिट, लोलकी में मिट्टी बांध, गैबियन और सोक्ता गड्ढा, पहिया में अमृत सरोवर और चंदौरा में मिट्टी बांध के निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु से पहले सभी आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए ताकि ग्रामीणों को खेती के लिए अधिकतम जल स्रोत उपलब्ध हो सके। इससे खरीफ के साथ-साथ रबी की फसल की भी अच्छी पैदावार सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे ग्रामीणों की आय में सीधा इजाफा होगा।

सीईओ साहू ने कहा कि ग्रामीणों के मनोबल को बढ़ाना और सभी हितग्राहियों का समन्वय स्थापित करना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी है। इस दिशा में समन्वित प्रयासों की जरूरत है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौरा, पहिया, मानी, और लोलकी में चल रहे आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय महिलाओं, ग्राम पंचायत मेट, रोजगार सहायक, और सचिव को आपसी समन्वय बनाकर तय समय सीमा में सभी आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास की किस्तों का भुगतान समयबद्ध रूप से किया जाए ताकि निर्माण में कोई बाधा न आए। सभी हितग्राहियों को अपने पक्के मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे जल संरक्षण और सतत कृषि को बढ़ावा मिल सके।
ग्रामीण विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं जिला पंचायत सीईओ
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू निरंतर ग्राम स्तर पर योजनाओं की निगरानी कर रही हैं ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उनके सक्रिय निरीक्षण और दिशा-निर्देशों से न केवल कार्यों में पारदर्शिता आई है, बल्कि ग्रामीणों के बीच भरोसा और उत्साह भी बढ़ा है।
यह निरीक्षण न केवल योजनाओं की प्रगति का आकलन था, बल्कि अधिकारियों और ग्रामीणों को एक प्रेरणा भी थी कि यदि समन्वय और संकल्प हो, तो विकास की राह आसान हो सकती है।
सरकारी खजाने पर लाखों का डाका और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला सचिव गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा/
जिले से एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां तत्कालीन सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी ने न केवल विकास कार्यों की राशि का गबन किया, बल्कि सामाजिक समरसता को तोड़ने की भी साजिश रची। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सचिव ने 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायत को प्राप्त राशि में से ₹25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की। साथ ही, धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए भड़काऊ कंटेंट भी फैलाया जाता रहा था।
एक ओर सरकार गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपये भेज रही है, तो दूसरी ओर ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी ही इस भरोसे को चकनाचूर कर रहे हैं। ऐसा ही मामला कोटमीसोनार पंचायत में सामने आया है, जहाँ तत्कालीन सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी ने न सिर्फ 25 लाख रुपये से ज्यादा का गबन किया, बल्कि धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश कर समाज को भी बांटने की साजिश रची।
गांव के विकास की राशि से सचिव ने भरा अपना खाता
कोटमीसोनार के ग्रामीणों ने वर्षों तक जिस शख्स को पंचायत का जिम्मेदार समझा, उसी सचिव ने उनके पीठ में छुरा घोंपा। पंचायत में साल 2022-23 और 2023-24 के दौरान 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत लाखों रुपये भेजे गए। लेकिन योजनाओं पर काम करने की बजाय इलाही मोहम्मद कुरैशी ने ₹25,13,528 की राशि का गबन कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा गबन का हुआ कि निर्माण कार्यों को कागजों पर पूरा दिखाया गया, फर्जी बिल लगाए गए, और राशि निजी खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
सचिव इलाही कुरैशी की गुंडागर्दी उजागर!
सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी पर गंभीर आरोपों की बौछार हुई है। गाली–गलौज, धमकी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और जातीय षड्यंत्र तक! लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन महीने पहले दर्ज की गई शिकायत पर आज तक विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है ।
18 मार्च 2025 को जिला पंचायत सीईओ को सौंपे ज्ञापन में सचिव कुरैशी को कार्यालय का आतंक बताया गया था । कर्मचारी बोले – “व्हाट्सएप ग्रुप में गालियों की बौछार, अधिकारियों को धमकी, और जो न माने उसे बदनाम करने की चालें रोज का हिस्सा बन गई थी।“
इतना ही नहीं, 17 मार्च को एक सोची–समझी साजिश के तहत सचिवों ने सीईओ को जातिगत मामले में फंसाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने झूठ का पर्दाफाश कर दिया।
कुरैशी के साथ और सचिवों का नाम भी सामने आया है , जिन पर फर्जी वीडियो बनाकर अधिकारियों को ब्लैकमेल करने जैसे कई गंभीर आरोप पूर्व में लग चुके है ।
सचिव का दूसरा चेहरा: वॉट्सएप ग्रुप से फैलाई नफरत
एक ओर सचिव सरकारी पैसे की बंदरबांट कर रहा था, वहीं दूसरी ओर उसने एक धार्मिक वॉट्सएप ग्रुप में ऐसा लेख पोस्ट किया जिससे समाज में तनाव फैल सकता था। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि सचिव न सिर्फ भ्रष्ट था, बल्कि उसके इरादे भी समाजविरोधी थे। इस मामले में धारा 299 बीएनए के तहत अलग से अपराध दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के बाद कबूली सच्चाई, अब सलाखों के पीछे
इलाही कुरैशी लंबे समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पांडे व उप निरीक्षक के.के. साहू की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों मामलों में जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जनता के पैसे से की गई निजी राजनीति और धर्म से खिलवाड़
यह मामला सिर्फ भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं है — यह जनता के पैसे से पाला गया लालची तंत्र और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने वाले रवैये की घिनौनी तस्वीर है। सचिव का काम गांव का विकास था, लेकिन उसने पंचायत को निजी दुकान बना डाला और समाज में ज़हर फैलाने का दुस्साहस किया।
पंचायत प्रणाली पर उठे सवाल
गांव के कई लोगों का कहना है कि सचिव की मनमानी वर्षों से चल रही थी। न सरपंच कुछ बोलता था, न जनपद अधिकारी कोई जांच करते थे। क्या इतने बड़े घोटाले में सचिव अकेला था? क्या अन्य अफसर भी हिस्सेदार थे? ये सवाल अब गांव से निकलकर जिले तक पहुंच चुके हैं।
पुलिस का रुख सख्त, जांच जारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आर्थिक रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल चैट्स की गहराई से जांच चल रही है। बहुत जल्द गबन में सहयोगी रहे अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस का घेराव सरकार की युक्तिकरण की नीति पर उठाए सवाल
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
राजपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर में बीईओ कार्यलय घेराव के पुर्व कांग्रेसियों ने पुर्व केन्द्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात कार्यालय का घेराव किया इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वर्तमान समय में बहुमत की सरकार है परंतु छत्तीसगढ़ में अपराध भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरुप आदिवासी दलित गरीब लोग प्रभावित हो रहे हैं, वर्तमान समय में शैक्षणिक व्यवस्था में शिक्षकों की पदस्थापना संस्था स्कूलों के बंद करने की दिशा में सरकार की युक्तिकरण की नीति निदंनीय है।
सुनील सिंह ने आगे कहा कि समुचे बलरामपुर जिले में लगभग 400 स्कूल और 325 से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, युक्तिकरण की नीति रोजगार को प्रभावित करने वाला है, बंद होने वाले स्कूल के रसोईया भृत्य व अन्य कर्मियों को भी हटाया जा रहा है, स्कूल बंद होने से आदिवासी क्षेत्र के पिछले दलित-गरीब लोग पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं, शिक्षकों में महिला शिक्षकों का स्थानांतरण मनमानी को तरीके से किया जा रहा है, और यह भ्रष्टाचार और उगाही का जरिया बन गया है,
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आज आयोजित इस कार्यक्रम में लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष लालसाय मिंज,पुरनचंद जायसवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव,बृजेश मिश्रा, रामबिहारी यादव, राजेश पाण्डेय,राजेंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ पैकरा, देवबली सिंह, राहुल भारती, आदित्य विभु जायसवाल, आलोक सिंह शिवनारायण,फुलकेरिया, दयासागर सिंह इकबाल अंसारी सहित अन्य कांग्रेस जन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : "योग संगम - हरित योग" थीम पर होगा आयोजन _________
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
21 जून 2025 को ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) के अवसर पर "योग संगम" - "हरित योग" थीम के अन्तर्गत पूरे जिले में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित इस वर्ष की फ्लैगशिप थीम के अनुरूप जनपद/नगर मुख्यालय तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विविध योग गतिविधियां संचालित होंगी।
प्रमुख स्थलों पर होंगे सामूहिक योग अभ्यास
इस अवसर पर जिले के शासकीय/निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी उद्योगों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की भागीदारी के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रमुख स्थलों जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक, सार्वजनिक महत्व के स्थानों, अमृत सरोवर, पार्क एवं पर्यटन स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां
"हरित योग" थीम के अनुरूप योग दिवस के कार्यक्रमों में पौधरोपण, बीज वितरण, पौध संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। इससे योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।इसके अलावा युवाओं में योग के प्रति रुचि व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "योग अनप्लगड" थीम पर छात्र-छात्राओं को जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
15 से 21 जून तक ‘योग सप्ताह’ का आयोजन
"योग महाकुंभ" थीम के तहत 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान हर जिले में जनसामान्य, एनजीओ, संस्थाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी से विभिन्न योग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
"योग समावेश" थीम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, वंचित समूह, विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति और समस्त आयु वर्ग के महिला-पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी करें और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।इन योग कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति अथवा आयोजन संस्था (सरकारी/निजी/स्वैच्छिक) को आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
आज संत कबीरदास जी की जयंती पर विशेष .............! संत कबीर दास जी कहते हैं कि आनंद को भीतर ढूंढो, कहीं और नहीं ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय । औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए ।।
महान कवि, समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक संत कबीर दास जी ने समस्त विश्व को सामाजिक-सांस्कृतिक सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश जीवनपर्यंत दिया ,उनके प्रेरक संदेश आज भी हम-सब मानव के लिए श्रेयस्कर और प्रासंगिक हैं ,उनका जीवन रहस्य रूप से भी गहरा, नरम लेकिन कठोर संत कबीर की शिक्षाओं ने हमेशा यथा स्थिति को चुनौती दी हैं, जो साधकों को जीवन की क्षण भंगुरता का एहसास कराने के लिए जागृत करती है जैसा कि शाश्वत होने की भव्यता के विपरीत हैं । संत कबीर दास जी ने ने गुरु को बुलाने के लिए 'अवधू ' शब्द गढ़ा । 'अवधू शब्द' का अर्थ है अनंत ,विशाल, सीमा-रहित, ईथर की तरह गहरा युक्त ! वह जो असीम, अथाह, अविभाज्य और त्रुटिहीन हैं । कुछ लोगों के लिए एक अवधूत वह है जो कोई वस्त्र नहीं पहनता है, लेकिन वास्तव में, वह वह हैं जिसने अपने मन की सभी परतों को उतार दिया हैं - भ्रम, अज्ञानता, मोह, द्वेष की परतें - इस प्रकार देदीप्यमान है, आत्म- दीप्तिमान, और अविचलित रूप से अपने वास्तविक स्व में स्थापित ।
कबीर साहसपूर्वक घोषणा करते हैं कि जिसे हम अज्ञानवश अपना वास्तविक घर, यह शरीर मानते हैं, वह हमारा सच्चा घर नहीं हैं । शरीर क्षणभंगुर हैं और उसके संबंध भी, जिन्हें हम भूलवश वास्तविक मान लेते हैं । केवल स्वयं ही वास्तविक है - सत्य, चेतना, आनंद और सर्वव्यापी। जो लोग इस वास्तविक पहचान को भूल गए हैं वे एक अवधू द्वारा वापस निर्देशित होते हैं ।
संत कबीर दास जी कहते हैं कि'ऐसा ही मुझे सबसे प्रिय हैं, क्योंकि वही भटके हुए लोगों को घर ले आता हैं । 'खोज का बीज बोना, सच्चे स्व की खोज के लिए आग जलाना, यह अवधू है जो उच्च ज्ञान प्रदान करता है और आंतरिक पेचीदगियों को उजागर करता हैं ।
यह मान लेना एक भ्रम हैं कि बाहरी सुख कभी भी वास्तव में संतोषजनक हो सकते हैं, लेकिन हर कोई यही कर रहा है - ऐन्द्रिक संतुष्टि के स्क्रैप के पीछे भाग रहा है, चाहे वह पति या पत्नी, नौकरी, बैंक खाता, भोजन, धन, और इसी तरह हो। यहाँ तक कि इस आनंद की तलाश में दूर-दूर तक विदेशी स्थानों की यात्रा भी की जाती है, जो रेगिस्तान में अनन्त मृगतृष्णा की तरह, यात्रियों की प्यास कभी नहीं बुझा सकता है । और विडम्बना यह है कि आनंद का सागर भीतर सदा मौजूद हैं , फिर भी बाहर उसका पीछा करता रहता है। लेकिन केवल अवधू , मास्टर, भीतर की ओर मुड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और भीतर की यात्रा शुरू कर सकते हैं । तब पता चलता है कि यह आनंद उसका अपना स्वरूप हैं ।
जब खोजने की बात आती है, तो आमतौर पर व्यक्ति बाहरी त्याग से शुरू करता हैं । हालांकि, कबीर कहते हैं कि केवल परिवार या घर को त्यागने से कोई सच्चा साधक नहीं बनता है, जब आप भीतर की ओर मुड़ने का तरीका जानते हैं, तभी आप सच्चे अर्थों में साधक बनते हैं । उनका कहना है कि परम मुक्ति और उसे प्राप्त करने का मार्ग दोनों ही भीतर हैं ।
योग, प्राणायाम और मंत्र जाप सभी गुरुओं द्वारा दिए गए साधन हैं जो भटके हुए मन को वश में करने के लिए हैं, जो तब एकाग्र और एकाग्र होने लगते हैं । यह एकीकृत मन है जो जड़ता और अज्ञानता के बादलों को काट सकता है, जो जागृति की सबसे बड़ी बाधा हैं । आध्यात्मिक पथ पर निरंतर प्रगति समर्पित अभ्यास, आत्म-प्रयास और अनुशासन से होती है - पराकाष्ठा केवल गुरु की कृपा से ही हो सकती हैं । इस खोज में, आकांक्षी धीरे-धीरे विभिन्न चरणों के माध्यम से विकसित होता है - बंदर का मन जो कभी भी इधर-उधर घूमना बंद नहीं करता था , अब वश में होना शुरू हो जाता है, धीरे-धीरे अपनी निरंतर बकबक को कम करता हैं और अंत में सरासर चुप्पी में विलीन हो जाता हैं । और तब जो समझ से बाहर है उसका बोध संभव हो जाता हैं । शून्यता की इतनी गहराई में ही भीतर व्याप्त प्रतिध्वनि गुंजायमान होती हैं । यह रहस्यमयी यात्रा ऐसी हैं कि जिसकी तलाश की जाती हैं , वह वही हैं जो हमेशा सार में रहा है, लेकिन उसे कभी महसूस नहीं किया ।..डॉ .क्रांति खूंटे, (अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुरुस्कार से सम्मानित )कसडोल (छ ग )
सूरजपुर में 20 अपराधों में शामिल कबाड़ी जिलाबदर
सूरजपुर
सूरजपुर में पुलिस और प्रशासन ने एक आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की है। डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर की अनुशंसा पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कबाड़ी नितेश कुमार को जिलाबदर कर दिया है।
नितेश कुमार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पउवापारा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या, एक हत्या का प्रयास और चार नकबजनी के मामले शामिल हैं। इसके अलावा दो मारपीट, आर्म्स एक्ट, लोक संपत्ति को नुकसान और एक चोरी का मामला भी दर्ज है। उस पर 10 बार शांति भंग की धाराओं में भी कार्रवाई की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 के तहत जारी आदेश के मुताबिक, नितेश कुमार 10 जून 2025 तक एक साल के लिए सूरजपुर के साथ-साथ पांच अन्य जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इन जिलों में सरगुजा, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और मध्य प्रदेश का सिंगरौली शामिल हैं। अगर वह इस दौरान बिना अनुमति इन जिलों में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।