जिला

खूँटे का समाज और वन,पर्यावरण के प्रति स्नेह, दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

पेंड्रा ,वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वरी प्रसाद खूँटे को दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उन्हें वन ,पर्यावरण एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया है। कसडोल निवासी श्री खूँटे वर्तमान मे पेन्डरा वनक्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे है। वन ,पर्यावरण एवं समाज कल्याण में विशेष योगदान के लिए उन्हें यह उपाधि दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ देश के उन संस्थाओं में से एक है जो विद्यावाचस्पति अर्थात डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करती है,यह सम्मान खुटे को वन, पर्यावरण एवं समाज कल्याण के अभिव्यक्तियों की नवीन ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए दिया गया है। इस उपाधि से नवाजे जाने पर समाज की ओर से व शुभचिंतको ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम, मथुरा विश्वस्तर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिये विख्यात है। भारतीय संस्कृति को हिंदी भाषा के माध्यम से विश्वपटल पर लाने में विद्यापीठ की अहम भूमिका रही है विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्रा 'देवेंदु' ने विद्यापीठ की ओर से एक पत्र जारी करते हुए खुटे को सूचित  कर उनके नाम के चयन किए जाने की जानकारी दी,था 27 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह विद्यापीठ के उन्हें इस डाक्टरैट  की मानद उपाधि से नवाजा गया है। विदित हो कि उनकी पत्नी डॉ. क्रांति खूंटे को भी देश विदेश से 50 से भी ज्यादा डाक्टरैट की मानद उपाधि प्राप्त हो चुकीं हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image