थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की शानदार जीत
रायपुर
कर्नाटक के बेंगलुरु में खेले जा रहे थिम्मप्पैया मेमोरियल इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 6 विकेट से हरा दिया। मैच के चौथे दिन छत्तीसगढ़ ने 183 रन का टारगेट 50 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अजय मंडल ने 60 रन की पारी खेली, जबकि सनिध्य हुरकट ने 47 और विकल्प तिवारी ने नाबाद 35 रन बनाए। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट 1 सितंबर से शुरू हुआ है।
छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला मध्यप्रदेश के साथ बेंगलुरु में खेला गया। मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 93.4 ओवर में 9 विकेट पर 290 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
मध्यप्रदेश की ओर से शुभम शर्मा ने शानदार 105 रन बनाए। यश दुबे ने 69 रन की पारी खेली। छत्तीसगढ़ के लिए मयंक यादव और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट लिए। पहली पारी में छत्तीसगढ़ ने 109.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 310 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज तिवारी ने 83 रन बनाए। सनिध्य हुरकट ने 55 रन की पारी खेली। इसके अलावा विकल्प तिवारी ने 46 और जयंत यादव ने नाबाद 42 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय और रवि किरण ने 3-3 विकेट लिए।
मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ के सामने जीत के लिए 183 रन का टारगेट रखा। छत्तीसगढ़ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बना लिए और मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
अजय मंडल ने 60 रन की अहम पारी खेली। सनिध्य हुरकट ने 47 रन बनाए, जबकि विकल्प तिवारी 35 रन बनाकर नाबाद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट लिए।
मैच में छत्तीसगढ़ की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का योगदान रहा। पहली पारी में मयंक यादव और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट लिए। दूसरी पारी में अजय मंडल और संदीप वॉरियर ने भी 3-3 विकेट झटके।
बल्लेबाजी में अनुज तिवारी ने पहली पारी में 83 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में अजय मंडल की 60 रन की पारी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।