भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलाना तय नहीं
विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बारे में पूछे गए सवाल को टाल गईं।
उनसे पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी। उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। यह मैच 5 सितंबर को दुबई में होगा।
हरमन ने इस मैच पर कहा- ‘टीम बाहरी बातों को अपने खेल पर असर नहीं डालने देगी।’ एशिया कप कल (28 अगस्त) से शुरू हो रहा है।
हरमनप्रीत ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था।
22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है।
भारतीय कप्तान कौर ने कहा कि टीम महिला T20 एशिया कप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी को निशाना नहीं बनाएगी। भारत का फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहेगा।
सभी टीमें अच्छा कर रही हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने और किसी भी टीम को आसान नहीं मानने पर है।' उन्होंने कहा, ‘हमारा मुख्य फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलना है, खेल के दूसरे प्रभावों पर ध्यान देना नहीं।’
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि उनकी टीम निडर क्रिकेट खेलने के इरादे से उतरेगी। वे बर्मिंघम फीनिक्स के लिए द हंड्रेड में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी बनी हैं।
उन्होंने कहा, 'हम 5 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का आनंद लेना चाहते हैं। T20 क्रिकेट ऐसा है कि उस दिन जो टीम बेहतर खेलती है, वही जीतती है।'
फातिमा सना ने कहा, 'जब भी हम दुबई में खेलते हैं, तो हमें यहां की परिस्थितियों की आदत होती है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।'