खेल

कृष्णा विकाश नेक्स्ट जेन स्कूल में CBSE क्लस्टर-II वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि ने दिलाई शपथ

जगदलपुर, 26 अगस्त 2026

हल्बाकचोरा, अड़ावल स्थित कृष्णा विकाश नेक्स्ट जेन स्कूल द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रतिष्ठित CBSE क्लस्टर-II वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 26 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल,  ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ से  1343 खिलाडी एवं कोच और टीम मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय पांडे जी ने विधिवत रूप से खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर खेलों का आधिकारिक शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ खेलने की शपथ दिलाई।

अपने उद्बोधन में महापौर जी ने कहा कि वॉलीबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व का प्रतीक है। बस्तर की धरती पर इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का होना गर्व की बात है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संग्राम सिंह राणा जी, अध्यक्ष राजस्व विभाग, श्री गोविंद ईरानी जी, अध्यक्ष बस्तर जिला वॉलीबॉल संघ, श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी, सचिव बस्तर जिला वॉलीबॉल संघ एवं CBSE ऑब्जर्वर श्रीमती रितिका गुप्ता जी मंच पर उपस्थित रहीं।

शपथ ग्रहण के पश्चात खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और मैदान पर उत्साह के साथ फोटो सेशन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image