खेल

हेड टु हेड में पंजाब पर भारी है लखनऊ:आज इकाना स्टेडियम में सामना, दोनों टीमों ने अपना पिछला IPL मैच जीता

IPL 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के इकाना (अटल बिहारी वाजपेयी) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी।

यह 18वें सीजन में LSG का तीसरा और PBKS का दूसरा मैच होगा। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया। वहीं, लखनऊ को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद दूसरे मैच में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ जीत दर्ज की।

मैच डिटेल्स, 13वां मैच LSG vs PBKS तारीख: 1 अप्रैल स्टेडियम: अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम, लखनऊ टॉस: 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

हेड-टु-हेड में पंजाब पर लखनऊ भारी IPL में अब तक पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 4 मैच खेले गए। लखनऊ को 3 में जीत मिली, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) ने एक मैच जीता।

निकोलस पूरन LSG के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अपने आखरी मैच में हैदराबाद के खिलाफ 26 बॉल पर 70 रन की पारी खेली थी। पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 30 बॉल पर 75 रन बनाए थे। जबकि रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए शार्दुल ठाकुर लखनऊ की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 2 और हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लिए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image