खेल

लोरमी के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन से सागर और लोमश का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में चयन

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली लोरमी(बिहान छत्तीसगढ़ ) 

25 वी शालेय टेबल टैनिस क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का संभाग स्तरीय क्रीड़ा का आयोजन बिलासपुर में किया गया। जिसमें मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला शिक्षाधिकारी सी के घृतलहरे ,विकासखंड शिक्षाधिकारी मनीषा पाटले,खेल प्रभारी सुबोध सिंह के कुशल मार्गदर्शन  और आदेशानुसार मुंगेली जिला से प्रतिनिधि करते हुए अंडर 14 आयु (बालक)वर्ग से सागर ध्रुव , लोमश कश्यप,सुधीर कश्यप( कक्षा 7) वी ,आलोक कश्यप कक्षा 8वी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला एवं अमित मेहर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोतरी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली से किया।

जिसमें अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का  प्रदर्शन करते हुए सागर ध्रुव 7वी एवं लोमश कश्यप 7वी  शा.पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला से अपना स्थान राज्य स्तरीय टेबल टैनिस प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया जो राज्य स्तरीय आयोजन 25 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक दुर्ग जिला में प्रस्तावित है

जिसमें बिलासपुर संभाग से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि के लिए जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम ठाकुर ,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,रवि शर्मा,जनपद सदस्य हरिशंकर कश्यप,सरपंच साधना रामगोपाल कश्यप, परमेश्वर निर्मलकर, लव निर्मलकर (अध्यक्ष शा.विकास समिति),प्रधानपाठक चंद्रकुमार राजपूत,दरबार सिंह राजपूत,रितेश कश्यप,धर्मेंद्र राजपूत,युगल किशोर सिंह राजपूत,अनीता राजपूत,कृष्णकुमार साहू,ज्योति मिश्रा,गायत्री राजपूत ,सनत निर्मलकर , शिवमती कश्यप, सम्मल ध्रुव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave Your Comment

Click to reload image