खेल

नरसिंहपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर -

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरसिंहपुर में एक भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया और लगातार चार दिनों तक रोमांचक मैच खेले गए। फाइनल मैच में ग्राम पंचायत मरकाडाड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्राम पंचायत चिलमा के महान पारा टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

क्षेत्र के जनपद सदस्य करमसाय कौशिक ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें अनुशासन, टीम वर्क और हार नहीं मानने की भावना भी सिखाता है।

इस अवसर पंच रामदेव टेकाम, पच्चु साडिल्य, धनुषधारी मरावी, सजुराम, बन्धु टेकाम, श्याम लाल,सन्तोष राम, कलेश्वर राम, अनुज मरावी,सोनसाय, जितेन्द्र मरावी,शिवराम, संतोष मरावी, कुमार गौरव सिंह, बहादुर यादव,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, बल्कि यह आयोजन क्षेत्र में खेल भावना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने में भी सफल रहा।

ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के इस सफल आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है और इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image