खेल

मल्लखंब में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दो खिलाडी नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयनित,खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

 गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट 


बलौदाबाजार, 2 सितम्बर 2025/

 जिले के मल्लखम्भ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं दो खिलाडी दुष्यंत घृतलहरे और अनाया ठाकुर का चयन उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय मल्लखंब चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को गुलदस्ता देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

25 वीं राज्य स्तरीय मल्लखंब  प्रतियोगिता कोंडागांव, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में 28 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बलौदाबाजार के खिलाड़ियों ने रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम चैम्पियनशिप  में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।

दुष्यंत  और अनाया ने व्यक्तिगत वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर ब्रॉनज मेडल जीता।टीम चैंपियनशिप में रायपुर संभाग ने बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान और बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।आल राउंड चैंपियनशीप मे भी अनाया और दुष्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।रायपुर संभाग से चयनित 6 खिलाड़ियों में अनाया ठाकुर, अंजली यादव, दुष्यंत घृतलहरे, हरिओम ढीही, नरेश गेंद्रे और अभिषेक कोसरिया शामिल थे।

Leave Your Comment

Click to reload image