पंजाब ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया:कोलकाता को 111 रन नहीं बनाने दिए, चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा
पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर दिखाया। मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब ने बैटिंग चुनी। टीम 111 रन ही बना सकी। जवाब में KKR 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
पंजाब से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा। मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। प्रभसिमरन सिंह ने 30 और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए। कोलकाता से हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 2-2 विकेट मिले।
पंजाब ने 111 रन डिफेंड किए, टीम ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया। उनसे पहले 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 116 रन डिफेंड किए थे। तब पंजाब 92 रन ही बना सका था।
आखिरी 30 गेंदों पर कोलकाता को 17 रन चाहिए थे। मार्को यानसन बॉलिंग करने आए। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद शॉर्ट पिच फेंकी, आंद्रे रसेल बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई।
रसेल के विकेट के साथ ही पंजाब 95 रन के स्कोर पर सिमट गई। यानसन को तीसरा विकेट मिला और पंजाब ने 16 रन से मैच जीत लिया। उन्होंने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया।कोलकाता ने 15वें ओवर में 9वां विकेट भी गंवाया। ओवर की आखिरी बॉल अर्शदीप सिंह ने बाउंसर फेंकी, वैभव अरोड़ा कॉट बिहाइंड हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके।
कोलकाता ने 13वें ओवर में 8वां विकेट भी गंवा दिया। मार्को यानसन ने ओवर की पांचवीं बॉल शॉर्ट पिच फेंकी। हर्षित राणा डिफेंस करने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई। हर्षित 3 ही रन बना सके।
युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर में चौथा विकेट लिया। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद फ्लाइटेड फेंकी, रमनदीप सिंह स्वीप करने गए, लेकिन लेग स्लिप में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। रमनदीप खाता भी नहीं खोल सके। कोलकाता ने 12वें ओवर में छठा विकेट भी गंवा दिया। युजवेंद्र चहल ने ओवर की तीसरी बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड फेंकी। रिंकू सिंगल लेने के चक्कर में पिच से बाहर निकल आए। विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया। कोलकाता ने 11वें ओवर में पांचवां विकेट भी गंवा दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर की चौथी बॉल गुड लेंथ पर फेंकी। वेंकटेश अय्यर स्वीप करने गए, लेकिन गेंद उनके पैड्स पर लगी। पंजाब ने अपील की और अंपायर ने आउट का फैसला दे दिया।
कोलकाता ने 10वें ओवर में चौथा विकेट भी गंवा दिया। युजवेंद्र चहल ने ओवर की पहली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को कैच कराया। रघुवंशी ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए। पंजाब किंग्स की टीम 15.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम ने 111 रन बनाए। जैवियर बार्टलेट आखिरी बैटर के रूप में रन आउट हुए और टीम सिमट गई।