राजनीति

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का तीन दिवसीय जिलों का दौरा, विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 15 से 17 जून तक बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कई स्थानों पर शोक-संवेदना, श्रद्धांजलि एवं सौजन्य मुलाकात कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

15 जून को रायपुर स्थित शांति नगर आवास से दोपहर 1 बजे रवाना होकर वे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां दिवंगत श्रीमती सरला श्रीवास्तव एवं श्रीमती इंदु तिवारी को श्रद्धांजलि देंगे। तत्पश्चात चांपा में श्री कन्हैया विरानी, कोरबा जिले के पुरैना में एक पारिवारिक विवाह कार्यक्रम, बरपाली में श्री नागरमल के पारिवारिक शोक, तथा सण्डैल गांव में स्व. रेवाराम चंद्रवंशी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात में कोरबा में रात्रि विश्राम रहेगा।

16 जून को वे कोरबा से प्रस्थान कर जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव पहुंचेंगे, जहां वे चार दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर बाद वे सक्ती जिले के बाराद्वार, गढ़मोदी और सक्ती में अन्य दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि देने के बाद कोरबा लौटेंगे।

17 जून को कोरबा से अजगरबहार में श्री लवभूषण सिंह से सौजन्य भेंट, फिर छुरी में श्री लक्ष्मीचंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि देकर रायपुर वापसी करेंगे। निज सचिव अमित थवाईत ने संबंधित जिलों के प्रशासन से सुरक्षा, सत्कार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंध का अनुरोध किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image