राजधानी

क्लब मिथ्या पर पुलिस की रेड...मैनेजर गिरफ्तार

क्लब मिथ्या पर पुलिस की रेड...मैनेजर गिरफ्तार:कमिश्नर के मना करने के बावजूद देर रात तक खुला था क्लब, अब लाइसेंस होगा निरस्त

राजधानी में कमिश्नरेट लागू होने के बाद सख्ती जारी है। देर रात तक क्लब संचालित करने पर क्लब मिथ्या के मैनेजर फैकी महु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके के वीआईपी रोड का है।

साथ ही क्लब का गुमाश्ता लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मैनेजर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, शासन के निर्देशों के बाद होटल, बार, ढाबा, कैफे और क्लब संचालकों की कई बैठकों में स्पष्ट रूप से रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। तेलीबांधा इलाके में पुलिस नियमित रूप से चेकिंग कर निर्धारित समय पर सभी प्रतिष्ठान बंद कराती है।

15 फरवरी 2026 की रात पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीआईपी रोड स्थित क्लब मिथ्या रात करीब 12:50 बजे तक संचालित मिलता पाया गया। जांच के दौरान मौके पर मौजूद मैनेजर फैकी महु (29) निवासी विशाल नगर तेलीबांधा को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image