राजनीति

राजेश अग्रवाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला

 जांजगीर-चांपा

कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, पदभार ग्रहण व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, डॉ. चरणदास महंत रहे मुख्य अतिथि, नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल, जिला कांग्रेस कमेटी का औपचारिक गठन
न्यूज जांजगीर-चांपा


जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक/नगर कांग्रेस अध्यक्षों एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे, मॉर्डन विलेज, गांधी भवन के पास, चांपा में संपन्न हुआ। समारोह में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी ने विधिवत रूप से अपने पद का पदभार ग्रहण किया। साथ ही ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के नवनियुक्त अध्यक्षों तथा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला जी का भी शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत जी, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की शक्ति उसकी संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।
दैनिक समाचार पत्र बिहान छत्तीसगढ़ के संपादक डॉ जतिंदर पाल सिंह एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ 2026 का कैलेंडर का विमोचन डॉक्टर चरण दास महंत राजेश अग्रवाल एवं वयास कश्यप जी के द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री व्यास कश्यप जी (विधायक, जांजगीर-चांपा), श्री राघवेंद्र कुमार सिंह जी (विधायक, अकलतरा), श्रीमती शेवराज हरवंश जी (विधायक, पामगढ़), श्री बालेश्वर साहू जी (विधायक, जैजैपुर), श्री दिनेश शर्मा जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा) एवं श्रीमती मंजू सिंह जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं अंत में राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन किया गया।


दैनिक समाचार पत्र 
बिहान छत्तीसगढ़ संवाददाता रमेश कुमार सोनी की रिपोर्ट

Leave Your Comment

Click to reload image